उधम सिंह नगर में अवैध वसूली का आरोप | Uttarakhand News

Spread the love

ऊधम सिंह नगर जिले में अवैध वसूली को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है। रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने डंपर चालकों से कथित अवैध वसूली के आरोप में एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी से मुलाकात की। उन्होंने जिले में चल रहे अवैध खनन और ओवरलोडेड डंपरों के संचालन पर भी सवाल उठाए। और एक ऑडियो भी वायरल हो रही है जिसको लेकर भाजपा के उधम सिंह नगर जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि इसका संज्ञान सरकार लेगी जो भी दोषियों का उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।पूर्व विधायक ने ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल के संरक्षण में कुछ लोग खुलेआम वसूली कर रहे हैं, जिससे पुलिस विभाग की छवि प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि जाफरपुर निवासी डंपर स्वामी रामसिंह ने 16 अप्रैल को रुद्रपुर कोतवाली में लिखित शिकायत दी थी।

शिकायत में भाजपा नेता विकास सागर पर पुलिस के नाम पर डंपर चालकों से पैसे वसूलने का आरोप लगाया गया है। ठुकराल ने कहा कि पर्याप्त साक्ष्य होने के बावजूद दो सप्ताह बीत जाने पर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इसे राजनीतिक दबाव का परिणाम बताया। साथ ही कुंडा थाना क्षेत्र के सुखवन्त सिंह आत्महत्या मामले का भी जिक्र किया गया, जिसमें पुलिस सहयोग न मिलने की बात कही गई।पूर्व विधायक ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।वहीं, एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस को तहरीर प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।