राजधानी देहरादून सहित उत्तराखंड में परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने अहम कदम उठाया है। Transport system in Uttarakhand मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सड़कों पर नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए। उन्होंने कहा कि कुछ वाहनों पर अनाधिकृत रूप से ‘उत्तराखंड सरकार’ लिखा पाया गया है। ऐसे मामलों में जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी ताकि व्यवस्था पारदर्शी बनी रहे। परिवहन मंत्री ने साफ किया कि सरकार की प्राथमिकता नियमों का पालन कराना और आम जनता को सुरक्षित परिवहन देना है।