BREAKING चुनावी मोड में सरकार, खोला सौगातों का पिटारा! | Cabinet Decisions | Uttarakhand News

Spread the love

उत्तराखंड की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर! आगामी चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट की बैठक में सौगातों का सबसे बड़ा पिटारा खोल दिया है। 5 साल के रिपोर्ट कार्ड के साथ चुनावी मोड में आ चुकी धामी सरकार ने एक साथ 23 बड़े प्रस्तावों पर मुहर लगाई है। आशा बहनों की सैलरी में सीधी बढ़ोतरी, वन भूमि पर बसे हजारों लोगों को मालिकाना हक और खनन रॉयल्टी पर बड़ी राहत! आखिर क्या हैं धामी कैबिनेट के यह मास्टरस्ट्रोक फैसले? एक फैसले के बारे में बताने जा रहा हूं अंत तक खबर देखिएगा कैसे चुनावी मोड में सरकार ने खोला सौगातों का पिटारा! दोस्तो देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में सियासत से लेकर आम आदमी की जेब तक को साधने वाले 23 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी है। आगामी चुनाव को देखते हुए धामी सरकार ने इस बैठक के जरिए बड़ा मास्टरस्ट्रोक खेला है। सबसे बड़ी खुशखबरी प्रदेश की आशा कार्यकर्ताओं के लिए आई है। महिला शक्ति को धामी का बड़ा तोहफा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में सीधी ₹1700 की बढ़ोतरी। अब ₹8300 की जगह मिलेंगे पूरे ₹10,000 प्रति माह। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाने के लिए सीएम अधिकृत।

दोस्तो कैबिनेट ने वर्षों से वन भूमि पर बसे हजारों, परिवारों को भी बड़ी राहत दी है। बापू ग्राम और बिंदुखत्ता समेत अन्य वन क्षेत्रों में बसे लोगों को मालिकाना हक देने के लिए इन इलाकों को डी-रिजर्व करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने की मंजूरी दे दी गई है। साथ ही जमीन नियमित करने के लिए एक उप-मंत्रिमंडलीय समिति भी बनेगी। उधर, खनन कारोबारियों को राहत देते हुए सीएम धामी ने खनन रॉयल्टी नहीं बढ़ाने का बड़ा एलान किया है। इसके अलावा विकास, स्वास्थ्य और रोजगार पर बड़े फैसले, विकास, स्वास्थ्य और रोजगार पर बड़े फैसले हरिद्वार में 21.08 किमी लंबा पर्सनल रैपिड ट्रांजिट (PRT) बनेगा, 21 स्टेशन होंगे। विकास, स्वास्थ्य और रोजगार पर बड़े फैसले, सरकारी मेडिकल कॉलेज से पीजी करने वाले डॉक्टरों के लिए 2 साल का बॉन्ड अनिवार्य। विकास, स्वास्थ्य और रोजगार पर बड़े फैसले।

चीनी मिलों के लोन के लिए सरकार देगी ₹207.75 करोड़ की बैंक गारंटी। विकास, स्वास्थ्य और रोजगार पर बड़े फैसले, ESI फार्मासिस्ट भर्ती में अब B.Pharma वाले भी होंगे पात्र। दोस्तो धामी कैबिनेट ने धर्मनगरी हरिद्वार की तस्वीर बदलने के लिए 21.08 किलोमीटर लंबे पर्सनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम यानी PRT को हरी झंडी दे दी है, जिसमें 21 स्टेशन बनेंगे। वहीं, पहाड़ के अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए पीजी डॉक्टरों पर 2 साल की राजकीय सेवा का बॉन्ड लागू कर दिया गया है। गन्ना किसानों के हित में चीनी मिलों को ₹207.75 करोड़ की बैंक गारंटी देने का भी फैसला हुआ है..दोस्तो इसके अलावा महायोजना में भू-उपयोग परिवर्तन शुल्क कम करने, आबकारी विभाग में 11 नए पद बनाने और NHIDCL को सूचीबद्धता से बाहर करने जैसे कड़े और बड़े फैसले भी लिए गए हैं। साफ है कि 5 साल का रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच ले जाने से पहले धामी सरकार ने हर वर्ग को साधने की पूरी बिसात बिछा दी है..तो कुल मिलाकर देखें तो धामी सरकार ने एक ही बैठक में स्वास्थ्य, रोजगार, बुनियादी ढांचे और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े बड़े फैसलों पर मुहर लगाकर विपक्ष के सामने एक बड़ी लकीर खींच दी है। खासकर वन भूमि पर मालिकाना हक और मानदेय बढ़ोतरी का फैसला आने वाले दिनों में उत्तराखंड की सियासत का सबसे बड़ा मुद्दा बनने जा रहा है