Uttarkashi – Nainital राख होती पहाड़ी विरासत, कौन जिम्मेदार? । Fireincident । Uttarakhand News

Spread the love

पहाड़ की वादियों में सदियों से शान से खड़े देवदार और कैल की नक्काशी वाले खूबसूरत घर, आज पल भर में सुलगती राख के ढेर में तब्दील हो रहे हैं! उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक बार फिर आग ने ऐसा तांडव मचाया कि देखते ही देखते पवाणी गांव के 33 मकान स्वाहा हो गए और 58 परिवार कड़कड़ाती ठंड में खुले आसमान के नीचे आ गए! लेकिन यह सिर्फ एक गांव की त्रासदी नहीं है—आंकड़े जानकर आपके होश उड़ जाएंगे! पिछले दो दशक में अकेले मोरी इलाके में 450 से ज्यादा मकान जलकर राख हो चुके हैं, और यहां तक कि 162 साल पुरानी ऐतिहासिक धरोहरें भी इस आग से नहीं बच पाईं! आखिर पहाड़ के ये पारंपरिक घर बारूद के ढेर क्यों बनते जा रहे हैं? और हर अग्निकांड के बाद हमारा सिस्टम बेबस क्यों नजर आता है? अगले 5 मिनट में इस सुलगती त्रासदी की पूरी पड़ताल करेंगे। दोस्तो उत्तराखंड के सीमांत जनपद उत्तरकाशी की मोरी तहसील का पवाणी गांव। मंगलवार 24 नवंबर को यहां लगी एक चिंगारी ने ऐसा विकराल रूप धारण किया कि पूरे गांव में हाहाकार मच गया। देखते ही देखते आग की लपटों ने एक के बाद एक लकड़ी के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीण बाल्टियों और बर्तनों से पानी डालकर आग बुझाने की जद्दोजहद करते रहे, लेकिन देवदार की सूखी लकड़ी और तेज हवा के आगे उनकी हर कोशिश नाकाम साबित हुई। इस भीषण अग्निकांड में 33 आवासीय भवन पूरी तरह जलकर खाक हो गए और 58 परिवारों की जिंदगी भर की जमापूंजी राख में बदल गई– और पहले विधायक पहुंचे फिर मुख्यमंत्री का भी हेलिकॉप्टर उतरा। दोस्तो उत्तरकाशी के पवाणी गांव की यह तबाही कोई पहली घटना नहीं है। मोरी विकासखंड और उत्तराखंड के कई पहाड़ी इलाकों के लिए यह हर साल दोहराया जाने वाला एक भयावह अभिशाप बन चुका है।

दूसरे शब्दों में कहूं तो पवाणी गांव ने उत्तराखंड के बहरे सिस्टम की पोल खोल कर रख दी, ये अग्निकांड बड़ा है लेकिन उत्तराखंड की जितनी भी पूरानी धरोहरें और विरासत जो आने वाली पीड़ी के लिए संभालने की जिम्मेदारी जिस सिस्टम के कंधो पर वो अब ऐसा लगताहै सिर्फ इनका धुंआ देखता है। दोस्तो सरकारी और स्थानीय आंकड़ों पर नजर डालें, तो पिछले दो दशकों यानी करीब 19 सालों में अकेले मोरी क्षेत्र में 450 से ज्यादा मकान अग्निकांड की भेंट चढ़ चुके हैं। इन हादसों में न सिर्फ लोगों की छत छिन गई, बल्कि कई ग्रामीणों को अपनी जान गंवानी पड़ी और सैकड़ों बेजुबान मवेशी भी जिंदा जल गए। सबसे बड़ा दर्द यह है कि इन अग्निकांडों में उत्तराखंड की पहचान कहे जाने वाले 150 से 162 साल पुराने नक्काशीदार ऐतिहासिक भवन भी हमेशा के लिए खत्म हो गए हैं। दोस्तो दोस्तो यहां सोचना होगा जिन घरों को हमारे पूर्वजों ने भूकंप से बचाने के लिए, कड़कड़ाती बर्फबारी में गर्म रखने के लिए देवदार और कैल की लकड़ी से तराशा था। आज वही घर एक छोटी सी चिंगारी लगते ही आग का गोला क्यों बन जाते हैं? क्या सिर्फ लकड़ी के घर होना ही इसकी वजह है, या फिर इसके पीछे प्रशासनिक लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव जिम्मेदार है? जवाब बेहद कड़वा है, अब यहां मुख्यमंत्री पहुंचे उन्होंने दुख के साथ चिंता भी जताई साथ ही मदद का आश्वासन भी दिया है। दोस्तो पहाड़ की इस बार-बार होने वाली तबाही के पीछे तीन बड़े कारण हैं। राख होती पहाड़ी विरासत! 1-मोरी और जौनसार-रवाईं जैसे इलाकों के करीब 90 प्रतिशत गांवों में पारंपरिक घर देवदार और कैल की लकड़ी से बने हैं। इन लकड़ियों में प्राकृतिक तेल और रेजिन की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो आग पकड़ते ही पेट्रोल की तरह काम करती है।

गढ़वाल के साथ कुमाऊं मंडल में भी पहाड़ी मकानों में आग लगने की घटनाएं सामने आती रही हैं। राख होती पहाड़ी विरासत! 1- पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट क्षेत्र के भामा गांव में 1 अप्रैल 2025 को मकान में आग लगने से एक बीमार वृद्ध महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। 2- अक्टूबर 2025 में थल क्षेत्र के बल्याऊं गांव में दिवाली की रात 2 मंजिला मकान में आग लग गई थी। इस घटना में पूरा मकान जल गया और परिवार की बेटी की शादी के लिए रखे जेवर और नकदी भी आग की भेंट चढ़ गए। दोस्तो इन घटनाओं से साफ है कि कुमाऊं के दूरस्थ गांव भी इस खतरे से अछूते नहीं हैं दोस्तो हकीकत यह है कि जब किसी सुदूर पहाड़ी गांव में आग लगती है, तो नजदीकी फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियों को पहुंचने में घंटों लग जाते हैं। कई गांवों तक तो सड़क ही नहीं है, और जहां सड़क है वहां संकरी गलियों के कारण फायर टेंडर अंदर नहीं घुस पाते। गांवों में न तो पानी के बड़े टैंक बने हैं और न ही फायर हाइड्रेंट लगाए गए हैं। हर बार गांव जलता है, नेता और अधिकारी दौरे पर आते हैं, तिरपाल और कुछ हजार रुपये का मुआवजा बांटा जाता है, और फिर अगली आग लगने तक पूरा सिस्टम गहरी नींद में सो जाता है, नैनीताल जैसे पर्यटन और ऐतिहासिक महत्व वाले शहर में भी लकड़ी से बनी पुरानी इमारतें अग्निकांड की चपेट में आती रही हैं। राख होती पहाड़ी विरासत! मार्च 2026 में नैनीताल के वार्ड नंबर सात में स्थित ब्रिटिशकालीन ऐतिहासिक कोठी ग्लेनमोर में भीषण आग लग गई थी. यह कोठी मुख्य रूप से लकड़ी से बनी हुई थी। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में पूरी इमारत जलकर मलबे में तब्दील हो गई. हादसे के समय कोठी में दो परिवार रह रहे थे. गनीमत रही कि दोनों परिवारों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राख होती पहाड़ी विरासत! नैनीताल में ही लकड़ी की ऐतिहासिक इमारतों पर आग का कहर इससे पहले भी देखने को मिला है. वर्ष 2025 में 162 साल पुराना ऐतिहासिक भवन ओल्ड लंदन हाउस भी भीषण अग्निकांड में जलकर राख हो गया था. औपनिवेशिक दौर की इस इमारत को नैनीताल की ऐतिहासिक विरासत का हिस्सा माना जाता था। पुराने लकड़ी के ढांचे के कारण आग तेजी से फैली और इमारत को भारी नुकसान पहुंचा। इस घटना में एक महिला की मौत जलकर हो गई थी।

राख होती पहाड़ी विरासत! जून 2025 में नैनीताल जिले के भवाली बाजार में भी भीषण अग्निकांड हुआ था. देवी मंदिर के पास एक दुकान में लगी आग ने देखते ही देखते आसपास की चार अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में पांच दुकानें और उनके ऊपर बने मकान जलकर राख हो गए। आग बुझाने के लिए दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। राख होती पहाड़ी विरासत!, अप्रैल 2024 में नैनीताल जिले के सिलोनी ग्राम पंचायत के तोक नासूल में जंगल की आग की चपेट में दो परिवारों के संयुक्त पुराने शैली के मकान आ गए थे। आग से मकानों की छत और सूखी घास को नुकसान पहुंचा था दमकल विभाग की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया था। दोस्तो विशेषज्ञों का मानना है कि अगर पहाड़ की इस बेशकीमती काष्ठ कला और विरासत को बचाना है, तो अब ठोस एक्शन प्लान बनाना ही होगा। दूरस्थ ब्लॉकों में मिनी फायर यूनिट तैनात करने, हर गांव में आपातकालीन जल भंडारण टैंक बनाने, बिजली की जर्जर वायरिंग बदलने और लकड़ी के घरों पर अग्निरोधक लेप लगाने जैसे कदम उठाने होंगे दोस्तो सवाल सीधा है—क्या हम यूं ही हर साल पहाड़ के गांवों को जलता हुआ देखते रहेंगे? क्या 162 साल पुरानी हमारी सांस्कृतिक विरासत और गरीब ग्रामीणों के आशियाने यूं ही राख होते रहेंगे? मुआवजा किसी के जले हुए घर और टूटे हुए सपनों की भरपाई नहीं कर सकता। जरूरत है कि सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग जागें और पहाड़ के गांवों को आग के इस तांडव से बचाने के लिए स्थायी सुरक्षा कवच तैयार करें। आपकी इस पूरे मामले पर क्या राय है, कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें!”