सावधान..! आंखे खोलने वाला Bageshwar का ये कांड!। Jewellerytheft । Uttarakhand News

Spread the love

दोस्तो अपने उत्तराखंड में शादी ब्याह का सीजन चल रहा है इसलिए ये खबर आपको अलर्ट करने वाली है। जी हां दोस्तो उत्तराखंड के बागेश्वर से एक ऐसा सनसनीखेज कांड सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है! जिस घर में बड़ी बेटी की शादी की शहनाइयां बजने की तैयारी हो रही थी, आज वहां मातम जैसा सन्नाटा पसरा है। आरोप है कि घर की ही 20 साल की छोटी बेटी, बड़ी बहन की शादी के लिए जोड़े गए साढ़े सात तोला सोने के गहने लेकर एक युवक के साथ फरार हो गई! और सबसे चौंकाने वाला मोड़ तो तब आया, जब इस पूरे मामले में एक पुलिसकर्मी के बेटे का नाम उछला! आखिर क्यों पुलिस कार्रवाई करने के बजाय सिर्फ आश्वासन की घुट्टी पिला रही है? दोस्तो शांत वादियों वाले बागेश्वर जिले में एक परिवार इस वक्त गहरे सदमे और बेबसी से जूझ रहा है। एक पीड़ित पिता भुवन चंद्र मिश्रा ने अपनी ही 20 वर्षीय छोटी बेटी पर घर से करीब साढ़े सात तोला सोने के कीमती जेवर लेकर एक युवक के साथ भागने का गंभीर आरोप लगाया है। वैसे ये घटना 18 नवंबर की बताई जा रही है, जब परिवार को घर से जेवर गायब होने की भनक लगी। बड़ी बहन की शादी के लिए पाई-पाई जोड़कर बनवाए गए सोने के झुमके, पारंपरिक नथ, पूंछी और मांगटीका सब कुछ गायब है। जिस बेटी पर परिवार ने भरोसा किया था, उसी के इस कदम ने पूरे परिवार को सड़क पर ला खड़ा किया। इस मामले ने ‘बड़े कांड’ का रूप तब ले लिया, जब परिवार ने पुलिस की कार्यशैली पर सीधे उंगली उठाई। पिता भुवन चंद्र मिश्रा और बड़ी बहन का आरोप है कि वे 18 नवंबर के बाद से लगातार पुलिस के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन आज तक न तो युवक-युवती का पता चल पाया है और न ही लाखों रुपये के जेवर बरामद हुए हैं।

दोस्तो चर्चा इस बात की भी तेज है कि जिस युवक पर युवती को भगा ले जाने का आरोप लगा है, उसका संबंध एक पुलिसकर्मी के परिवार से है। यही वजह है कि पीड़ित परिवार को शक है कि खाकी के दबाव में मामले को ठंडे बस्ते में डाला जा रहा है और उन्हें सिर्फ कोरे आश्वासन दिए जा रहे हैं। इधर दोस्तो पुलिस से निराश होकर आखिरकार पीड़ित पिता और बड़ी बहन ने बागेश्वर के जिलाधिकारी कार्यालय का दरवाजा खटखटाया और लिखित शिकायत देकर पूरे मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। परिवार की एक ही मांग है कि युवती और युवक को जल्द से जल्द ढूंढा जाए और बड़ी बहन की शादी के लिए रखे गए पुश्तैनी व नए जेवर सुरक्षित बरामद किए जाएं। वहीं, मामला तूल पकड़ने और डीएम कार्यालय तक पहुंचने के बाद अब बागेश्वर पुलिस का आधिकारिक रिएक्शन भी सामने आया है। बागेश्वर के पुलिस क्षेत्राधिकारी यानी सीओ अजय साह ने मीडिया से बातचीत में दावा किया है कि पुलिस हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठी है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोस्तो पलिस का कहना है कि, “परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। युवती और युवक की लोकेशन ट्रेस की जा रही है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।” दोस्तो सवाल यह है कि क्या वाकई बागेश्वर पुलिस निष्पक्ष जांच कर रही है, या फिर किसी अपने को बचाने के लिए जांच की रफ्तार धीमी रखी गई है? एक पिता के जीवन भर की कमाई और बड़ी बेटी की शादी के सपने इस वक्त दांव पर लगे हैं। अब देखना होगा कि डीएम के हस्तक्षेप के बाद खाकी कितनी तेजी दिखाती है और साढ़े सात तोला सोना कब तक बरामद होता है।