Uttarakhand Weather: मौसम साफ होते ही तापमान में आई बढोत्तरी, अगले चार दिन ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 13 फरवरी तक प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा। दिन में अच्छी धूप खिलने से ठंड का अहसास कम होगा।

Share

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। धूप खिलने से तापमान सामान्य बना हुआ है। इसके साथ ही मैदानी इलाकों में भी कोहरे से राहत मिल रही है। Today Weather Uttarakhand अगले एक सप्ताह तक प्रदेश भर में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। प्रदेश के मैदानी जिलों में सुबह और शाम के वक्त हल्का कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। हालांकि इसका सबसे ज्यादा असर हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में देखने को मिल सकता है। मैदानी जिलों में भी आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा जिसके कारण अधिकतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम विभाग की मानें तो पर्वतीय जनपदों में पाला पड़ सकता है। ऐसे में लोगों को एहतियात बरतने के सुझाव दिए गए हैं। पर्वतीय जनपदों में ज्यादा पाला पड़ने के कारण इसका असर फसलों पर भी पड़ना तय है। इसके अलावा राज्य भर में मौसम के शुष्क रहने की उम्मीद है। प्रदेश के कुछ पर्वतीय जनपदों में ठंडी हवा का प्रकोप बढ़ सकता है, जिसके कारण यहां पर शाम और रात के समय ठिठुरन बढ़ जाएगी। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 13 फरवरी तक प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा। दिन में अच्छी धूप खिलने से ठंड का अहसास कम होगा। रात के न्यूनतम तापमान में सामान्य से दो-तीन डिग्री की गिरावट होने से ठंड जारी रहेगी।