दोस्तो देश में मंदिरों में चढ़ावे और दान की पारदर्शिता को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। अब उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध बदरीनाथ धाम से भी दान राशि में कथित गड़बड़ी के आरोपों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। बदरीनाथ मंदिर में चंदा चोरी के आरोप सामने आने के बाद मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। कैसे बद्रीनाथ से विधायक लखपत सिंह बुटोला इस मुद्दे को लेकर अनशन पर बैठ गए हैं। क्या है विधायक के आरोप और बड़ी मांग, बताउंगा आपको एक एक बात। कैसे चंदा चोरी के मामले में शुरु हुआ सियासी संग्राम। दोस्तो आखिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस विवाद में सच्चाई क्या है? क्या आरोपों की निष्पक्ष जांच होगी, या यह मामला और राजनीतिक रंग लेगा? बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे की कथित हेराफेरी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर मंदिर परिसर में उपवास शुरू कर दिया है। वहीं जांच एजेंसियां 40 दिन की CCTV फुटेज की जांच कर रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि कथित गड़बड़ी पहली बार हुई या पहले भी ऐसी घटनाएं हुई थीं। दोस्तो बदरीनाथ मंदिर में दान और चढ़ावे की कथित हेराफेरी के विरोध में बदरीनाथ के विधायक लखपत बुटोला ने मंगलवार को मंदिर परिसर में अपने समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ उपवास शुरू कर दिया। कांग्रेस ने इस आंदोलन की घोषणा पहले ही कर दी थी। विधायक ने मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। इस दौरान मंदिर परिसर में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन भी किया गया।
विधायक दोस्तो मामले की जांच अब केवल 2 जुलाई की घटना तक सीमित नहीं है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि कथित गड़बड़ी पहली बार हुई थी या पहले भी दान और चढ़ावे की गणना के दौरान इसी तरह की अनियमितताएं होती रही हैं। इसके लिए मंदिर परिसर में लगे पिछले 40 दिनों की CCTV फुटेज को सुरक्षित रखा गया है। जांच टीम एक-एक फुटेज का बारीकी से परीक्षण कर रही है। दोस्तो जांच का एक महत्वपूर्ण पहलू यह भी है कि कथित आरोपी अधिकारी ने यह काम अकेले किया या इसमें किसी अन्य कर्मचारी अथवा अधिकारी की भी भूमिका थी। यदि फुटेज या अन्य साक्ष्यों में किसी और की संलिप्तता सामने आती है तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी दोस्तो जानकारी के अनुसार, संबंधित अधिकारी को वर्ष 2026 में पहली बार बदरीनाथ मंदिर में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं। इनमें दान एवं चढ़ावे की गणना के साथ-साथ प्रोटोकॉल नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी भी शामिल थी। इसी पहली तैनाती के दौरान उस पर चढ़ावे की रकम में कथित हेराफेरी के आरोप लगे हैं, जिसकी जांच जारी है। जांच के दौरान यह तथ्य भी सामने आया है कि दान-चढ़ावे की गणना से जुड़े दो वरिष्ठ अधिकारी 30 जून को सेवानिवृत्त हो गए थे। उनकी जगह नए अधिकारियों की नियुक्ति नहीं होने के कारण 2 जुलाई की गणना के दौरान कथित आरोपी अधिकारी की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। जांच एजेंसियां इस प्रशासनिक पहलू की भी समीक्षा कर रही हैं। दोस्तो यहां मै आपको ये भी बता दूं कि मंदिर में चढाये गए दान की गणना कैसे होती है दोस्तो दान की गणना कैसे होती है?
- बदरीनाथ मंदिर में दान और चढ़ावे की गणना एक निर्धारित प्रक्रिया के तहत की जाती है।
- सबसे पहले सोना और चांदी अलग किए जाते हैं।
- इसके बाद नकदी की गिनती की जाती है।
- अधिक मात्रा में कीमती धातु मिलने पर विशेषज्ञ सोनार से जांच कराई जाती है।
- नकदी बैंक कर्मियों को रसीद के साथ सौंपी जाती है।
- सोना-चांदी को अलग-अलग पोटलियों में सुरक्षित रखकर उन पर तारीख और सामग्री का पूरा विवरण दर्ज किया जाता है।
दोस्तो इस पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य पारदर्शिता और रिकॉर्ड का सुरक्षित रखरखाव सुनिश्चित करना होता है, तो दोस्तों। बदरीनाथ धाम केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का सबसे बड़ा केंद्र है। ऐसे में दान और चढ़ावे में कथित गड़बड़ी जैसे आरोप स्वाभाविक रूप से लोगों की चिंता बढ़ाते हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और जांच एजेंसियां सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है। दोस्तो अब सबकी नजर इस बात पर है कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं? क्या यह कथित अनियमितता किसी एक व्यक्ति तक सीमित थी या इसमें किसी और की भी भूमिका थी? और सबसे महत्वपूर्ण—क्या जांच के बाद दोष तय होने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी? इन सवालों के जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएंगे। दोस्तो फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर यह बहस जरूर छेड़ दी है कि देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर दान और चढ़ावे की व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और निगरानी को और अधिक मजबूत बनाने की जरूरत है, ताकि श्रद्धालुओं का विश्वास हर हाल में कायम रहे। दोस्तो इस मामले से जुड़ी हर बड़ी और प्रमाणित अपडेट सबसे पहले आप तक पहुंचाते रहेंगे। अगर आपको यह वीडियो जानकारीपूर्ण लगा हो तो इसे शेयर करें, अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर के लिए उत्तराखंड न्यूज को सब्सक्राइब करना न भूलें।