उत्तराखंड से सामने आई एक पुलिस कार्रवाई ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। एक रिजॉर्ट में आयोजित हाई-प्रोफाइल पार्टी पर पुलिस ने छापा मारा, जहां बड़ी संख्या में युवक-युवतियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। पुलिस का दावा है कि जांच के दौरान कई ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिनकी कड़ियां अब एक बड़े नेटवर्क से जोड़कर देखी जा रही हैं। कैसे पुलिस के एक छापे ने खोल दी एक रिजोर्ट की पोल औऱ खुल गया उस हाई-प्रोफाइल पार्टी का बड़ा राज जिसे न जाने कब से छुपाया जा रहा था। दोस्तो आपके मने ये सवाल जरुर आ रहे होंगे कि आखिर इस पार्टी में ऐसा क्या चल रहा था कि पुलिस को देर रात कार्रवाई करनी पड़ी? मौके से किन लोगों को हिरासत में लिया गया? जांच में क्या-क्या सामने आया है? और पुलिस अब किन पहलुओं की पड़ताल कर रही है?इन सभी सवालों के जवाब और इस पूरे घटनाक्रम की पूरी कहानी। दोस्तो इन मुंह छिपाए लोगों को गिन नहीं पाएंगे आप, लेकिन कुछ 50 से ज्यादा है। खैर मै आपको खबर बताता हूं, उत्तराखंड में सेक्स रैकेट मामले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई हुई है। जिसके तहत रामनगर में एक हाई प्रोफाइल रिजॉर्ट में चल रहे कथित देह व्यापार और अवैध गतिविधियों के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 62 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें एक नाबालिग लड़की और एक किशोर भी शामिल है। मामले में रिजॉर्ट को सील कर दिया गया है। जबकि, जनरल मैनेजर फरार है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। दरअसल, दोस्तो रामनगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई के बाद एक हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। नैनीताल एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने एक रिजॉर्ट पर छापेमारी कर कथित देह व्यापार और अवैध गतिविधियों का भंडाफोड़ किया। पुलिस की मानें तो जांच में कई ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जो इस पूरे मामले को सुनियोजित तरीके से संचालित किए जाने की ओर इशारा करते हैं। पुलिस के मुताबिक, रिजॉर्ट में आयोजित पार्टी सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं थी, बल्कि उसके पीछे कथित रूप से देह व्यापार का संगठित नेटवर्क संचालित किया जा रहा था. जांच में पता चला कि पार्टी के आयोजक ने करीब 10 दिन पहले ही रिजॉर्ट के जनरल मैनेजर लखेंद्र चौधरी से संपर्क किया था। आरोप है कि इस दौरान शराब, महिलाओं और कथित एक्स्ट्रा सर्विस उपलब्ध कराने की मांग की गई थी। पुलिस की मानें तो 4-5 जुलाई 2026 तक के लिए रिजॉर्ट करीब 2 लाख 20 हजार रुपए में बुक किया गया था।
जांच में ये भी सामने आया कि आरोपी राहुल गुप्ता उर्फ सन्नी ने आरोपी सुनील कुमार के माध्यम से महिलाओं की व्यवस्था कराई थी। हर महिला के लिए करीब 10 हजार रुपए तय किए गए थे। पुलिस इस आर्थिक लेन-देन और पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है। दोस्तो पूछताछ के दौरान एक और महत्वपूर्ण तथ्य भी सामने आया है। पुलिस का दावा है कि रिजॉर्ट के जनरल मैनेजर लखेंद्र चौधरी ने होटल स्टाफ को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि पार्टी में आने वाले किसी भी व्यक्ति और महिलाओं का नाम रजिस्टर में दर्ज नहीं किया जाए। पुलिस का मानना है कि ऐसा साक्ष्य छिपाने और जांच को प्रभावित करने की नीयत से किया गया था. इन्हीं तथ्यों के आधार पर पुलिस ने रिजॉर्ट परिसर को सील कर दिया है। जी हा दोस्तो इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 62 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें एक लड़की और एक किशोर भी शामिल हैं। नाबालिगों के मिलने के बाद मामले को और गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस बाल संरक्षण से जुड़े सभी कानूनी प्रावधानों के तहत भी कार्रवाई कर रही है।”- दोस्तो पुलिस अधिकारियों की मानें तो हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है. मोबाइल फोन, दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। ताकि, ये पता लगाया जा सके कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। पुलिस ये भी जांच कर रही है कि इस तरह की पार्टियां पहले भी आयोजित की गई थीं या नहीं। दोस्तो फिलहाल, पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है। जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देह व्यापार, नशे और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। तो दोस्तो, रामनगर के इस हाई-प्रोफाइल रिजॉर्ट पर हुई पुलिस कार्रवाई ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अगर जांच में सामने आए आरोप सही साबित होते हैं, तो यह सिर्फ एक पार्टी का मामला नहीं, बल्कि एक संगठित अवैध नेटवर्क का मामला हो सकता है।फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। सच्चाई जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही पूरी तरह सामने आएगी।