Chakrata में Haryana Tourists का हाई-वोल्टेज ड्रामा! | Dehradun | Roadrage | Uttarakhand News

Spread the love

जी हां दोस्तो एक बार उत्तराखंड की सड़क पर हो गई पर्यटकों की स्थानीय लोगों के साथ टक्कर, लेकिन इस बार स्थिति पहले से ज्यादा गंभीर दिखाई दी। कैसे हरियाणा के पर्यटकों ने फिर काटा बवाल और स्थानीय लोगों पर क्यों पर्यटकों की सुरक्षा में तैनाथ हरियाणआ पुलिस के जवानों ने तान दी कार्बाइन। बताउंगा आपको पूरी खबर, अपनी इस इस रिपोर्ट के जरिए कि क्या इस हाई-वोल्टेज ड्रामे का सच। दोस्तो फिर एक हैरान और परेशान करने वाली तस्वीर आई है। एक तनाव वाली तस्वीर चकराता देहरादून में देखने को मिली है। दोस्तो देवभूमि उत्तराखंड की शांत वादियों में उस वक्त माहौल गरमा गया, जब चकराता में हरियाणा से आए पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच मामूली टक्कर ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। सड़क पर जमकर बहस और धक्का-मुक्की हुई, हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि वीआईपी सुरक्षा में तैनात एक सुरक्षाकर्मी ने कार्बाइन तक तान दी। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दोनों पक्ष सहिया पुलिस चौकी पहुंचे, जहां पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और कई सवाल खड़े कर रहा है। दोस्तो देखा आपने क्या उत्तराखंड की शांत वादियां अब पर्यटकों के बवाल का नया ठिकाना बनती जा रही हैं? क्या पहाड़ों की सड़कों पर नियमों की अनदेखी और वीआईपी संस्कृति स्थानीय लोगों के सब्र का इम्तिहान ले रही है? और सबसे बड़ा सवाल। जब सुरक्षा के लिए तैनात हथियारबंद जवान ही बीच सड़क पर कार्बाइन तान दें, तो आम लोग खुद को कितना सुरक्षित महसूस करेंगे? दोस्तो ऐसे ना जाने कितने सवाल ऐसी तस्वीरों को लेकर आपके मन भी आ रहे होंगे क्योंकि ये पहली बार नहीं है ना जब में ऐसी तस्वीर आपको दिखा रहा हूं और आप इस बात का आकलन फिर से करने बैठ गए कि ये हो क्या रहा है।

दोस्तो देवभूमि उत्तराखंड के चकराता से सामने आई तस्वीरों ने एक बार फिर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां रविवार को हरियाणा से आए कुछ पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच गाड़ी टकराने के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पर्यटक पहाड़ी मार्गों पर तेज और लापरवाही से वाहन चला रहे थे। इसी दौरान एक वाहन की टक्कर के बाद कहासुनी शुरू हुई। बताया जा रहा है कि पर्यटकों के साथ हरियाणा पुलिस के दो सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे। दोस्तो प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब पर्यटक वहां से लौटने लगे और कुछ स्थानीय लोग उनके पीछे पहुंचे, तब सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ की ओर अपनी कार्बाइन तान दी। इसके बाद माहौल और अधिक गर्मा गया। सूचना मिलते ही सहिया पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों पक्षों को चौकी ले जाया गया और बातचीत के बाद लिखित समझौते के साथ मामला शांत कराया गया, लेकिन दोस्तो यह घटना सिर्फ एक विवाद नहीं, बल्कि एक बड़ा सवाल भी है। आखिर पहाड़ों में बार-बार इस तरह के टकराव क्यों सामने आ रहे हैं? दोस्तो इससे पहले भी मसूरी, ऋषिकेश और हरिद्वार जैसे पर्यटन स्थलों से पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच विवाद की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कई मामलों में तेज रफ्तार, सड़क पर हुड़दंग, यातायात नियमों की अनदेखी और अभद्र व्यवहार जैसे आरोप लगे। कुछ चर्चित मामलों में पर्यटकों और पुलिस के बीच भी तीखी बहस के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। हालांकि, हर घटना के अपने अलग-अलग तथ्य और परिस्थितियां रही है। दोसतो चकराता की ताजा घटना में सबसे गंभीर पहलू हथियार का सार्वजनिक प्रदर्शन है। यदि जांच में यह पुष्टि होती है कि भीड़ की ओर कार्बाइन तानी गई थी, तो यह केवल स्थानीय लोगों ही नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था से जुड़ा भी गंभीर विषय है। ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच होना जरूरी है ताकि तथ्य स्पष्ट हो सकें। दोस्तो उत्तराखंड पर्यटन के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। हर साल लाखों पर्यटक यहां आते हैं और अधिकांश लोग नियमों का पालन करते हुए अपनी यात्रा पूरी करते हैं। लेकिन कुछ घटनाएं पूरे पर्यटन माहौल को प्रभावित कर देती हैं। ऐसे में जरूरी है कि पर्यटक पहाड़ी क्षेत्रों के यातायात नियमों और स्थानीय संस्कृति का सम्मान करें, वहीं कानून लागू करने वाली एजेंसियां भी हर स्थिति में संयम और नियमों के अनुरूप कार्रवाई करें। फिलहाल दोस्तो चकराता का मामला समझौते के साथ शांत हो चुका है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर यह बहस छेड़ दी है कि पर्यटन स्थलों पर अनुशासन, कानून का पालन और जिम्मेदार व्यवहार आखिर कब सुनिश्चित होगा।