बदरीनाथ हाईवे धंसा, यात्रा पर ब्रेक!विष्णुप्रयाग-मारवाड़ी के बीच आखिर क्या हुआ? | Uttarakhand News

Spread the love

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश आफत बन कर बरस रही है। चमोली जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जोशीमठ-मारवाड़ी पुल से आगे हाथी पहाड़ के पास बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-7) का करीब 20 मीटर हिस्सा धंसकर सीधे अलकनंदा नदी में समा गया है। इस बड़े भूधंसाव के बाद बदरीनाथ धाम और सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब की यात्रा को एहतियात के तौर पर अस्थाई रूप से रोक दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय प्रशासन के अनुसार, हाथी पहाड़ के पास अचानक पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर हाईवे पर आ गिरा। भारी बोल्डर और मलबे की मार के कारण मुख्य सड़क का 20 मीटर हिस्सा पूरी तरह से जमींदोज हो गया। गनीमत यह रही कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय कोई वाहन वहां से नहीं गुजर रहा था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।