Uttarakhand Weather: गर्मी झेलने को रहें तैयार…एक क्लिक में पढ़ लीजिए मौसम अपडेट

Spread the love

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में फिलहाल मौसम साफ बना हुआ है। बीते दो दिनों से प्रदेश के सभी जिलों में धूप खिली है। हालांकि पहाड़ी इलाकों में सुबह और रात में हल्की ठंडक अभी भी बनी हुई है। लेकिन अब सर्दी का मौसम खत्म होने वाला है। अब भीषण गर्मी सहने के लिए तैयार रहें, मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार गर्मी पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ेगी। मैदानी जिलों में अगले तीन-चार दिनों में पारा परेशान कर सकता है। मैदानी जिलों में तापमान में चार डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। जबकि, पर्वतीय क्षेत्रों में भी तापमान दो से तीन डिग्री बढ़ सकता है। वहीं, मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से जूझना पड़ सकता है।

मौसम विभाग ने आने वाले तीन-चार दिनों में तापमान में चार डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी की संभावना जताई है। जबकि, पर्वतीय क्षेत्रों में दो से तीन डिग्री तापमान बढ़ सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। देहरादून और पंतनगर में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। विभाग ने अगले तीन-चार दिनों में तापमान में चार डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी की संभावना जताई है। बदलता मौसम सेहत के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। उल्टी-दस्त और बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। हाल ये है कि सुबह अस्पताल खुलने के साथ ही मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ती है। गर्मी के मौसम में बासी खाना खाने से परहेज करें। शरीर में पानी की कमी न होने दें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें।