चुनाव से पहले धामी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दिया तोहफा, DA में चार प्रतिशत की हुई वृद्धि

उत्तराखंड में राज्य कर्मचारियों को अब महंगाई भत्ते में सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने अब कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करने का निर्णय लेते हुए 4% बढ़ोतरी करने के आदेश जारी किए हैं।

Share

लोकसभा चुनाव से पहले धामी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। धामी सरकार ने प्रदेश के राजकीय, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों के नियमित एवं पूर्णकालिक व कार्य प्रभारित लगभग ढाई लाख कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की वृद्धि कर दी। Dhami government increased DA अब तक राज्य कर्मचारियों को प्रदेश में 46% की दर से प्रति माह महंगाई भत्ता अनुमान ने किया गया था। राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते की वर्तमान दर 46% को बढ़ाकर 50% प्रति माह किए जाने का निर्णय ले लिया है। इसको लेकर वित्त विभाग की तरफ से आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, सचिवालय संघ और अन्य कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चार फीसदी डीए जारी करने का अनुरोध किया था।

मुख्यमंत्री ने सभी कर्मचारी संगठनों को डीए का आदेश जारी करने का आश्वासन दिया था। डीए का आदेश जारी होने के बाद कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के आदेश के बाद कर्मचारी संगठनों ने भी इसका स्वागत किया है। सरकार को इसके लिए धन्यवाद भी दिया है। इसके अलावा राज्य कर्मचारियों से जुड़ा दूसरा आदेश स्थानांतरण सत्र के दौरान स्थानांतरण की अधिकतम सीमा निर्धारण से जुड़ा है। इस संदर्भ में कार्मिक विभाग की तरफ से आदेश जारी किया गया है। जिसमें स्थानांतरण सत्र 2024- 25 में स्थानांतरण की अधिकतम सीमा 15% तक सीमित रखने के निर्णय लिया गया है। यानी आगामी सत्र में विभागों में होने वाले कर्मचारियों के स्थानांतरण 15% तक ही किया जा सकेंगे।