Haridwar में पत्नी का पिंडदान वायरल VIDEO पर बड़ा खुलासा! | Uttarakhand News | Viral News

Spread the love

क्या हरिद्वार में एक पति ने अ पनी जिंदा पत्नी का पिंडदान कर दिया? आखिर क्यों पत्नी की फोटो पर थूककर पिंडदान करने का आरोप लग रहा है? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस VIDEO ने हर किसी को हैरान कर दिया है। क्या गंगा घाट पर हुए इस अनोखे कर्मकांड का VIDEO सच में रिश्तों के टूटने की सबसे बड़ी तस्वीर बन गया है? लेकिन अब इस पूरे मामले में बड़ा मोड़ आ गया है क्योंकि वायरल VIDEO पर खुद महिला का बयान सामने आया है और महिला ने पूरी कहानी बताकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।तो आखिर इस वायरल VIDEO का सच क्या है। पति-पत्नी के रिश्ते में ऐसा क्या हुआ कि मामला पिंडदान तक पहुंच गया?और महिला ने अपने बयान में क्या कहा? दोस्तो दोस्तो एक VIDEO में एक शख्स गंगा घाट पर अपनी पत्नी का पिंडदान करता दिखाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि पत्नी जिंदा है और पति ने रिश्ते खत्म करने के लिए ये कदम उठाया। जी हां दोस्तो ये तस्वीर नए विवाद की जड़ बनी है अपनी देवभूमि में उत्तराखंड के हरिद्वार की हरकी पैड़ी से जुड़ा एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति अपनी पत्नी की तस्वीर के साथ ऐसा व्यवहार करता दिखाई दे रहा है, जिसे लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। दावा किया जा रहा है कि युवक अपनी पत्नी की रील बनाने की आदत से परेशान था और इसी गुस्से में उसने जिंदा पत्नी का पिंडदान कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद तीर्थ पुरोहितों, धार्मिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने इसे आस्था के साथ खिलवाड़ बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई है। मामले को लेकर जांच और सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी है। दोस्तो जैसा कि इस वीडियो में आप देख रहे हैं एक शख्स एक बार नहीं कई बार एक महिला की फोटो पर थूकता है और उसके बाद उसको गंगा जी में प्रवाहित कर देता है।

दोस्तो थोड़ा गौर कीजिए इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर हो रहे वायरल वीडियो में एक व्यक्ति गंगा तट पर अपनी पत्नी की तस्वीर के साथ दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं, वीडियो में युवक को गंगा में पिंड डालते हुए भी देखा जा सकता है। इसी आधार पर सोशल मीडिया यूजर्स यह दावा कर रहे हैं कि युवक ने अपनी जीवित पत्नी का पिंडदान किया है हालांकि, वीडियो की सत्यता और उसमें किए जा रहे दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है, लेकिन दोस्तो जिस सख्श ने ये कांड किया है उसकी पत्नी का रिएक्शन आ रहा है उसमें क्या पत्नि ने कहा वो बताने से पहले ये खबर थोड़ा पूरी देखिएगा। क्योंकि ये आदमी जो गंगा जी में खड़ा है और ये हरकत इसने क्यों कि, क्या नियमों के खिलाफ है। क्या गंगा जी में जिंदा आदमी और औरत का पिंड दान किया जा सकता है ऐसे कई सवाल हैं। दोस्तो वायरल पोस्ट्स में कहा जा रहा है कि युवक अपनी पत्नी की लगातार रील बनाने और सोशल मीडिया पर वीडियो डालने की आदत से परेशान था। इसी नाराजगी में उसने हरकी पैड़ी पहुंचकर यह कथित हरकत की। मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ लोग इसे सनातन परंपराओं का अपमान बता रहे हैं, जबकि कई लोग ऐसे वीडियो बनाकर वायरल करने की मानसिकता पर सवाल उठा रहे हैं। इधर दोस्तो वीडियो वायरल होने के बाद धार्मिक संगठनों और तीर्थ पुरोहितों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष इस घटना की कड़ी निंदा की है। आजकल सोशल मीडिया पर व्यूज और लोकप्रियता पाने की होड़ में लोग धार्मिक स्थलों और सनातन परंपराओं का मजाक बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरकी पैड़ी जैसी पवित्र जगह पर इस तरह की हरकतें किसी भी हालत में स्वीकार नहीं की जा सकतीं।

दोस्तो जैसा की हम सब जानते हैं कि हरकी पैड़ी करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और यहां इस प्रकार की गतिविधियां बेहद दुर्भाग्यपूर्ण मानी जा सकती हैं। गंगा तट पर इस तरह का वीडियो बनाना और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करना धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला कदम है। दोस्तो ऐसी घटनाओं को देखकर चुप रहने वाले लोग भी कहीं न कहीं इसके लिए जिम्मेदार हैं। इधर दोस्तो धार्मिक संगठनों और तीर्थ पुरोहितों ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कदम उठाए जाने चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी धार्मिक स्थलों पर इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न कर सके। इधर दोस्तो जीवित पत्नी का पिंडदान करने वाले मामले में महिला का बयान भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए महिला ने बताया कि

उसके पति से उसका झगड़ा चल रहा है और दोनों पति-पत्नी तलाक लेने के लिए कोर्ट में केस लड़ रहे हैं। ऐसे में उसने सोशल मीडिया पर रील भी बनानी शुरू की है हालांकि, महिला ने सफाई दी कि वह कोई अभद्र रील नहीं बनाती है। इसके अलावा दोस्तो महिला ने पति पर शराब पीकर झगड़ा और गाली गलौज करने का आरोप भी लगाया। वीडियो बयान में महिला पति को गलत और खुद को सही साबित करने की कोशिश करते हुए कहती है कि लोगों ने बिना कुछ सोचे समझे वीडियो को शेयर किया और उनके बारे में अभद्र कमेंट किए, लेकिन हर घटना के दो पहलू होते हैं। सबने वीडियो देखकर एक पक्ष जाना, लेकिन दूसरे पक्ष को जाने बिना ही अपनी प्रतिक्रिया दे दी, जबकि वास्तविकता अलग है। इस घटना के बाद उन्हें और उनकी छवि को गहरा धक्का लगा है। ऐसे में वो गलत कदम भी उठा सकती थी, लेकिन अपने बच्चों की खातिर उन्होंने ऐसा नहीं किया। वो एक जागरूक महिला है और समाज के आगे झुकेगी भी नहीं। बताय जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी देहरादून के रहने वाले हैं। दोनों के बीच तलाक का केस चल रहा है। हालांकि यह उनका निजी मामला हो सकता है, लेकिन गंगा में जिस तरह व्यक्ति ने फोटो के साथ अशोभनीय व्यवहार किया और फिर फोटो को गंगा में प्रवाहित कर दिया, उससे बड़ा विवाद खड़ा हो गया।