भाजपा विधायक विनोद चमोली ने हरक सिंह रावत के हालिया बयान पर बड़ा हमला बोला है। चमोली ने कहा कि हरक सिंह रावत कांग्रेस के उत्तराखंड प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हैं, इसलिए उनके द्वारा दिया गया कोई भी बयान केवल “व्यक्तिगत राय” नहीं माना जा सकता। Statement of BJP MLA Vinod Chamoli उन्होंने सवाल उठाया कि अगर हरक सिंह की बात व्यक्तिगत होती, तो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यशपाल आर्य तुरंत उस पर टिप्पणी क्यों करते? भाजपा विधायक विनोद चमोली ने कहा कि मामला बिल्कुल स्पष्ट है हरक सिंह रावत कांग्रेस पार्टी में एक जिम्मेदार पद पर हैं, इसलिए उनका हर बयान कांग्रेस की आधिकारिक लाइन से जुड़ा हुआ है। चमोली ने आरोप लगाया कि कांग्रेस जानबूझकर बयानों की आड़ में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है, लेकिन सच्चाई ये है कि पार्टी के शीर्ष नेता भी हरक सिंह रावत के बयानों को गंभीरता से लेते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अगर इसे निजी बयान बताती है, तो फिर कांग्रेस नेता यशपाल आर्य तुरंत प्रतिक्रिया क्यों देते? विधायक विनोद चमोली ने इसे कांग्रेस की अंदरूनी असहमति और दिशाहीनता से जोड़ते हुए कहा कि पार्टी चुनाव से पहले भटकाव की राजनीति में उलझी हुई है। भाजपा विधायक ने दावा किया कि जनता सब देख रही है और कांग्रेस की दोहरी राजनीति अब छिपने वाली नहीं है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players