बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सोशल मिडिया पर एक पोस्ट लिखी है. जिसमें उन्होंने कहा है कि ब्राह्मण,पुजारी तथा पन्डा कभी भी मंदिर में चोरी नहीं करते, उन्हें यजमान द्वारा दक्षिणां ही दी जाती है क्या ये उचित है कि ये बिना जेब के कुर्ते के साथ आए। साथ ही भट्ट ने कहा है कि चढ़ावा चोरी करने वाले संस्था के कर्मचारी हो सकते हैं,उनके लिए नीति बनें सबको स्वीकार है,पर ब्राह्मण,पुजारी तथा पन्डा पर विश्वास सभी यजमानों का सदेव बना होता है । ऐसे मेँ भट्ट की पोस्ट सामने आते ही नई बहस भी शुरू हो गई है, लेकिन वहीँ महेंद्र भट्ट तमाम विवादों के बीच अपनी लिखी बातों को और प्रमुखता से उठाने का काम कर रहे है।