उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले बेटी की शादी के लिए घर आए बीएसएफ जवान का हार्टअटैक से आकस्मिक निधन हो गया। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा है। BSF jawan dies of heart attack in Rudraprayag जवान अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, विजयनगर में रहने वाले बीएसएफ के हेड कांस्टेबल लखपत लाल (48) बीते सोमवार को स्वास्थ्य जांच के लिए सीएचसी अगस्त्यमुनि गए थे। वह दवा लेकर घर चले गए। बताया जा रहा है कि शाम को छह बजे उन्हें सीने में दर्द हुआ। परिजन उन्हें सीएचसी अगस्त्यमुनि लाए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को सौड़ी स्थित मंदाकिनी नदी के पैतृक घाट पर जवान के पार्थिव शरीर को आईटीबीपी और पुलिस के जवानों ने अंतिम सलामी दी और पुष्पचक्र अर्पित किए। इसके बाद सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई। पुत्र ने चिता को मुखाग्नि दी।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players