केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक (Central Regional Council meeting) आज शनिवार को नरेंद्र नगर (टिहरी) में होगी। बैठक में शामिल होने के लिए सीएम योगी टिहरी गढ़वाल के नरेंद्रनगर पहुंच गए हैं। यहां मुख्यमंत्री धामी सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बता दे, मध्य क्षेत्रीय परिषद की यह 24वीं बैठक है। बैठक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) की अध्यक्षता में टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में आयोजित होगी। बैठक में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के अलावा इन चारों राज्यों के दो-दो मंत्री और केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारी भाग लेंगे। मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में हिस्सा लेने के बाद सीएम योगी बाबा केदार के दर्शन करने के लिए केदारनाथ धाम जाएंगे। रात्रि विश्राम केदारनाथ धाम में करने के बाद अगले दिन प्रातः मंदिर में जलाभिषेक कर वह 8 अक्तूबर को श्री बद्रीनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां वह भगवान विष्णु की विशेष पूजा अर्चना करेंगे।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players