मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मॉर्निंग वॉक के दौरान अक्सर आम जनता के बीच दिखाई देते हैं। भले ही उनका जनपदा का दौरा हो या सियासी सभा, वो चाय की दुकान या खेल के मैदान में लोगों से संवाद करते दिखाई देते हैं। Chief Minister Dhami went out for a morning walk वहीं कुछ ऐसा ही आज सुबह मुख्यमंत्री धामी के गैरसैंण दौरे पर दिखा। उन्होंने मॉर्निंग वॉक के दौरान ग्रीष्मकालीन राजधानी में चल रहे निर्माण कार्यों और विकास कार्यों का इंस्पेक्शन किया। साथ ही अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सोमवार सुबह गोपेश्वर नगर की सड़कों पर सैर सपाटा किया। स्कूल जा रहे बच्चों को पुचकारा। साथ ही वाहन चालकों और दुकानदारों से बातचीत की। उन्होंने लोगों से प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों का फीडबैक लिया। इस दौरान सीएम ने भाजपा कार्यकर्ता चंद्रकला तिवारी के आवास पहुंचकर उनके परिवारजनों से भेंट की और उनका कुशलक्षेम जाना। सीएम धामी ने कहा कि जनता से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया और बहुमूल्य सुझाव प्रदेश के विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players