पुलिस लाइन देहरादून में पुलिस कांस्टेबल की शारिरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जा रही है। Dehradun Police Constable Recruitment इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून पुलिस लाइन में पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया का औचक निरीक्षण किया और भर्ती के लिए आए युवाओं का उत्साहवर्धन भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून से भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने भर्ती के लिए आये युवाओं का उत्साह बढाते हुए उन्हें अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए कहा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने भर्ती प्रक्रिया की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया।
LIVE: पुलिस लाइन, देहरादून में पुलिस भर्ती प्रक्रिया का औचक निरीक्षण
https://t.co/wHeJWvmMxy— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) March 4, 2025
बता दें वर्तमान में उत्तराखंड में कांस्टेबल (जनपदीय पुलिस,पीएसी और आईआरबी) की भर्ती प्रक्रिया जारी है। जिसके अन्तर्गत 3 मार्च से 21 मार्च तक पुलिस लाइन देहरादून में जनपद देहरादून के अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह से पादर्शिता से सम्पन्न कराये जाने के लिए एसएसपी ने पुलिस लाइन देहरादून में प्रस्तावित भर्ती प्रक्रिया में ड्यूटी के लिए नियुक्त सभी अधिकारी और कर्मचारियों की ब्रीफिंग की। एसएसपी ने निर्देश दिये गये कि भर्ती के लिए आने वाले सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ों की पूरी सतर्कता और गहनता के साथ जांच की जाये। भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराई जाये। साथ ही भर्ती स्थल पर भर्ती ड्यूटी में नियुक्त पुलिस कर्मियों और अभ्यार्थियों के अलावा किसी भी अन्य पुलिस कर्मी अथवा अन्य बाहरी व्यक्ति का भर्ती स्थल पर प्रवेश पूरी तरह से निषिद्ध रहेगा।