श्रीराम भक्ति में रंगा मुख्यमंत्री आवास, सीएम धामी समेत ये हस्तियां हुई राम भक्ती में लीन

मुख्यमंत्री आवास में श्रीराम भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें सुंदरकांड का पाठ और आध्यात्मिक सिंगर स्वाति मिश्रा ने अपने सुरो से जलवा बिखेर।

Share

22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश की तरह देवभूमि भी राम मय नजर आ रही है। हर जगह भजन, कीर्तन, सुंदरकांड समेत पूजा अर्चना का दौर शुरू हो गया है। Ayodhya Ram Temple इसी क्रम में मुख्यमंत्री आवास में श्रीराम भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें सुंदरकांड का पाठ और आध्यात्मिक सिंगर स्वाति मिश्रा ने अपने सुरो से जलवा बिखेर। जिससे मुख्यमंत्री आवास राममय हो गया। कार्यक्रम में राज्यपाल, सीएम धामी और कैबिनेट मंत्री समेत तमाम नेता और जनता मौजूद रहे। भजन गायिका स्वाति मिश्रा के भजनों से पूरा वातावरण राममय नजर आया। राम आएंगे गीत के लिए मशहूर स्वाति मिश्रा की सीएम आवास में भजन संध्या से पूरा माहौल राममय नजर आया।

बता दें कि प्रदेश में सरकार और संगठन लगातार इस तरह के आयोजन जोर शोर से करा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम सबके हैं आज लोग खुशियां मना रहे है और खुशियां बांट रहे हैं। भाजपा ने भी प्रदेश के हजारों मंदिर मठों में 22 जनवरी को पूजा पाठ की विशेष व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से लेकर सरकार के सभी मंत्री, पार्टी के सांसद,विधायक, पदाधिकारी व आम कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों के मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना करेंगे। इस बीच अब कांग्रेस ने भी 21 व 22 जनवरी को राम भजन, कीर्तन, सुंदरकांड के आयोजन रखे हैं। जिसमें कांग्रेस की महिला मोर्चा आयोजक रहेगी।