मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गुरुवार को जनपद पौड़ी के लैंसडाउन पहुंचकर वीर जवानों के साथ दीपावली को मनायी। CM Dhami Diwali With Soldiers सीएम धामी ने कहा कि वह स्वयं को वीर जवानों के बीच पाकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। वह स्वयं सैनिक परिवार से आते हैं और उन्हें इस बात का एहसास है कि एक सैनिक के परिवार में कितनी चुनौतियां होती हैं। किस प्रकार की चुनौतियों से एक सैनिक को गुजरना पड़ता है। उन्होंने कहा कि मैंने अनुशासन की सीख, देश सेवा और राज्य सेवा सेना से ही सीखी है। सीएम धामी ने कहा कि पूरे देश के लोग इस दिन निश्चिंत होकर सुरक्षित तरीके से दीपावली मना रहे हैं और यह तभी संभव है जब वीर सैनिक 24 घंटे सीमाओं पर भारत की रक्षा में तैनात हैं।
सीएम धामी ने कहा कि आप सभी सैनिकों के अंदर ऊर्जा देकर उनके अंदर भी ऊर्जा का संचार हो रहा है। सीएम धामी ने कहा कि इस बार की जो दीपावली है वह हम सबके लिए बहुत विशेष है। इसके लिए 500 वर्षों से अधिक समय से हम प्रतीक्षा कर रहे थे कि भगवान राम अपने घर में आएं। भगवान राम का वह महल फिर से जगमगाया और वहां दीपावली मनाई जा रही है। भगवान राम अपने घर में अपने महल में इस बार दीपावली पर विराजमान हैं। सीएम धामी ने कहा कि हमारे बलिदान होने वाले सैनिकों के परिजनों को 10 लख रुपए की जो धनराशि दी जाती थी, उसे बढ़ाकर 50 लख रुपए कर दिया गया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद देश सैन्य स्तर पर भी मजबूत हुआ है।