उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैंण विधानसभा परिसर में विपक्ष के विरोध-प्रदर्शनों पर तीखा पलटवार करते हुए कांग्रेस को सकारात्मक चर्चा करने की नसीहत दी है। सीएम धामी ने स्पष्ट रूप से कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने का अधिकार सभी को है, लेकिन विपक्ष को सिर्फ विरोध के लिए विरोध करने के बजाय सकारात्मक सोच के साथ रचनात्मक चर्चा के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि जब भी स्थितियां विपक्ष के पक्ष में नहीं होतीं, वे ईवीएम, प्रशासनिक मशीनरी और न्यायालयों जैसी संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े करने लगते हैं। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि केवल बड़े-बड़े बयान देने या निराधार आरोप लगाने से जनता का भला नहीं होता, बल्कि लोकतंत्र में अपनी बात को साबित करने के लिए ठोस प्रमाण और परिणाम दोनों बेहद जरूरी हैं।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players