CM धामी ने एवलांच प्रभावित क्षेत्र का किया हवाई सर्वेक्षण, एक श्रमिक की मौत, आठ की तलाश जारी

माणा गांव में हुए हिमस्खलन रेस्क्यू अभियान के दूसरे दिन आज सीएम पुष्कर सिंह धामी ग्राउंड जीरो पर पहुंचे। सीएम धामी ने पहले घटनास्थल का हवाई निरीक्षण किया।

Share

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चमोली जिले में माणा के पास हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सुरक्षित बाहर निकाले गए श्रमिकों का कुशलक्षेम भी जाना। Chamoli Mana Avalanche मुख्यमंत्री ने बचाव कार्य में जुटे सैन्य अधिकारियों एवं प्रशासनिक टीमों से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार संकट की इस घड़ी में प्रभावितों की हरसंभव सहायता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रभावित श्रमिकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन, सेना और SDRF की टीमें लगातार राहत कार्यों में जुटी हुई हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में केन्द्र सरकार द्वारा भी बचाव कार्यों में पूरा सहयोग मिल रहा है। हमारी डबल इंजन सरकार हर परिस्थिति में नागरिकों के साथ मजबूती से खड़ी है।

लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव पीआरओ डिफेंस देहरादून की ओर से जानकारी दी गई कि अभी तक 47 में से 23 मजदूरों को जोशीमठ पहुंचाया जा चुका है। दुर्भाग्य से, एक घायल व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है और एक की हालत गंभीर है। घायलों को निकालने के लिए प्राथमिकता दी जा रही है। बीते शुक्रवार सुबह माणा गांव के पास बीआरओ कैंप के नजदीक भारी हिमस्खन हो गया। जिस समय हादसा हुआ 55 मरीज कैंप में आराम कर रहे थे। ये मजूदर कैंप के पास बीते कुछ दिनों से निर्माण कार्य कर रहे थे। लेकिन दो दिनों से बर्फबारी की वजह से कैंप में ही आराम कर रहे थे। इस बीच बीते शुक्रवार को सुबह हादसा हो गया। अब तक 47 मजदूरों का रेस्क्यू हो चुका है। 8 मजदूरों की खोजबीन जारी है।