मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री धामी ने आज पीएम मोदी से मुलाकात की। CM Dhami meet PM Modi in delhi इस दौरान पीएम मोदी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को उत्तरकाशी रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता की बधाई दी। पीएम मोदी ने जमकर सीएम धामी की पीठ थपथपाई। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने उत्तरकाशी रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता की तस्वीर भेंट की। साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने पीएम मोदी को उत्तराखंड में आयोजित होने वाले इन्वेस्टर्स समिट में आने का न्यौता भी दिया। जिस पर पीएम मोदी ने हामी भरी है। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच काफी देर बातचीत हुई। बता दें, उत्तराखंड में निवेश को बढ़ाने के लिए धामी सरकार लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 8 और 9 दिसंबर को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है। देहरादून में शासन-प्रशासन ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों में जुटा है। वहीं, सीएम धामी भी देश के बड़े लीडर्स और निवेशकों को यहां लाने की जद्दोजहद में जुटे हुए हैं।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players