केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले CM धामी, 38वें राष्ट्रीय खेलों में आने का दिया न्योता

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भेंट कर उन्हें प्रदेश में हो रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में आने के लिए आमंत्रित किया। CM Dhami met Amit Shah इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड में समान नागरिक संहिता (UCC) के सफल क्रियान्वयन एवं अन्य विभिन्न विषयों पर उनसे विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि आज दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भेंट कर उन्हें प्रदेश में हो रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में आने के लिए आमंत्रित किया। साथ ही उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) के सफल क्रियान्वयन और हाल ही में संपन्न निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।