सीएम धामी ने कहा युवा अग्निवीर संवाद जोश दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा ये जोश उन्हें काम करने के लिए प्रेरित करता है। सीएम धामी ने कहा पीएम मोदी के मार्गदर्शन में देश अलग गति से आगे बढ़ रहा है। 2014 के बाद से देश में नये काम हो रहे हैं। उन्होंने कहा इसी कड़ी में उन्हें काम करने का मौका मिला है। उन्होंने कहा किसी भी राज्य की प्रगति में विकास और स्थिरता जरूरी होती है। उन्होंने कहा उत्तराखंड की जनता ने चुनावों के मिथक को बदला है। स्थिरता, सुशासन को चुना है। सीएम धामी ने कहा एनडी तिवारी सरकार के समय दरोगा, पटवारी भर्ती पेपरलीक हुआ। इसके बाद भी कांग्रेस की सरकारों में कई पेपरलीक हुये। जिसमें कभी भी कोर् कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा उनकी सरकार के समय में ऐसे मामलों में एक्शन हुआ है। सीएम धामी ने कहा आज राज्य में बिना पर्ची और खर्ची के राज्य के युवाओं को नौकरी मिलती है। उन्होंने कहा कांग्रेस के शासनकाल में नकल माफिया के बच्चों का चयन होता था। आज के दिनों में आम बच्चे सरकारी नौकरी लग रहे हैं।