भाजपा के स्टार प्रचारकों में सीएम धामी का नाम टॉप पर, तीन राज्यों में चुनाव प्रचार को देंगे धार

भाजपा ने मुख्यमंत्री धामी को स्टार प्रचारक बनाया है तो इसके पीछे उनकी सरकार के महत्वपूर्ण निर्णय समाहित हैं। सीएम धामी की बढ़ती लोकप्रियता का ही नतीजा है कि उन्हें हर राज्यों में प्रचार के लिए आगे रखा गया है।

Share

लोकसभा चुनाव में भाजपा के अभियान को धार देने के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इस सूची में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टॉप पर हैं। CM Dhami Star Campaigner भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने धामी को उत्तर प्रदेश, राजस्थान और भौगोलिक परिस्थितियों से भिन्न जम्मू कश्मीर में टॉप स्टार प्रचारकों में शामिल किया है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव के लिए इन राज्यों के लिए तय किए गए स्टार प्रचारकों की सूची में मुख्यमंत्री धामी को प्रमुखता से शामिल किया है। भाजपा ने मुख्यमंत्री धामी को स्टार प्रचारक बनाया है तो इसके पीछे उनकी सरकार के महत्वपूर्ण निर्णय समाहित हैं। सीएम धामी की बढ़ती लोकप्रियता का ही नतीजा है कि उन्हें हर राज्यों में प्रचार के लिए आगे रखा गया है।

इसके पीछे धामी सरकार के यूसीसी ( यूनिफॉर्म सिविल कोड), सख्त नकलरोधी कानून, दंगारोधी कानून, लैंड जिहाद के खिलाफ कार्रवाई जैसे बड़े निर्णय देखे जा रहे हैं। इस पहल के लिए मुख्यमंत्री धामी देशभर में चर्चा के केंद्र में रहे थे। इन निर्णयों से मुख्यमंत्री धामी का कद बढ़ा है। माना जा रहा कि इस सबके दृष्टिगत ही पार्टी अब लोकसभा चुनाव में मुख्यमंत्री धामी का भरपूर उपयोग करने जा रही है। इसी कड़ी में उन्हें उत्तर प्रदेश, राजस्थान व जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में चुनाव प्रचार का जिम्मा सौंपा गया है। साफ है कि इन राज्यों में वह समान नागरिक संहिता सहित अपनी सरकार के अन्य निर्णयों का भी उल्लेख अवश्य करेंगे।