उत्तराखंड और आसपास के इलाकों में कड़ाके की ठंड का असर पूरी तरह से बना रहने की संभावना है। नए साल के पहले हफ्ते में ही मौसम अपने तीखे तेवर दिखाएगा, जिससे आम जनजीवन पर साफ असर देखने को मिल सकता है। Uttarakhand Weather Forecast पहाड़ी और मैदानी दोनों क्षेत्रों में ठंडी हवाएं, घना कोहरा और गिरता तापमान लोगों की दिनचर्या को प्रभावित करेगा। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों को सचेत रहने की अपील की है.नैनीताल जिले के मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा देखने को मिला। हल्द्वानी, कालाढूंगी, रामनगर, बैलपड़ाव, पिरूमदारा, प्रतापपुर समेत आसपास के इलाकों में सुबह से ही कोहरे की घनी चादर छाई रही, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई। कई स्थानों पर दृश्यता 40 से 50 मीटर तक सिमट गई, जिसके चलते आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, रुड़की और ऊधमसिंह नगर में न्यूनतम तापमान लगभग 2 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। बर्फीली हवाओं के कारण ठंड का अहसास वास्तविक तापमान से अधिक होगा। पहाड़ी जिलों जैसे उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में सुबह का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस से 1 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं पर्वतीय अंचलों में सड़कों पर पाला पड़ रहा है, जो हादसों को दावत दे रहा है। सुबह और शाम तापमान गिरने के से हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है दिन के समय तेज धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिल रही है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players