मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में स्वर्गीय अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी व माता सोनी देवी ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने प्रकरण से संबंधित अपने मंतव्य एवं भावनाएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। Ankita Bhandari Murder Case मुख्यमंत्री ने उन्हें पूरी संवेदनशीलता के साथ सुना और आश्वस्त किया कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस मामले में न्याय सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार हमेशा पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और इस मामले में न्याय सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री धामी ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग देने और उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करने का भरोसा भी दिया। सीएम पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि अंकिता के माता-पिता की भावनाओं के अनुरूप सरकार हर जांच कराने को तैयार है। अंकिता के माता-पिता पहले से पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, अंकिता के माता-पिता ने फिर से मुख्यमंत्री को बेटी को न्याय दिलाने के लिए सीबीआई जांच की मांग दोहराई। वहीं, हाल के दिनों में बेटी की हत्या के प्रकरण में जिस तरह से माहौल बना है, उससे आहत भी हैं। अंकिता की हत्या के मामले में पिछले दिनों के घटनाक्रम से सरकार भी सीबीआई जांच से पीछे नहीं हो रही है। अंकिता के माता-पिता की भावनाओं के अनुरूप सरकार इस प्रकरण में न्यायालय के फैसले और नई जांच को लेकर विधिक राय लेने के बाद सीबीआई जांच पर आगे बढ़ेगी।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players