कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत गढ़वाली गीत पर जमकर थिरके, फिर अचानक अवतरित हो गया देवता

हरक सिंह रावत गढ़वाली गीत पर जमकर थिरकते नजर आए। इस बीच हरक सिंह देवीय शक्ति की तरह मंच पर लोगों को आशीर्वाद देने लगे।

Share

उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता हरक सिंह रावत सुर्खियों में रहने का हुनर खूब जानते हैं। अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर हरक सिंह रावत का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। Harak Singh Rawat Viral Video इस वीडियो में हरक सिंह रावत का अलग अंदाज नजर आ रहा है। वीडियो में हरक सिंह रावत गढ़वाली गीत पर जमकर थिरकते नजर आए। इस बीच हरक सिंह देवीय शक्ति की तरह मंच पर लोगों को आशीर्वाद देने लगे। वीडियो मुंबई के कौथिग मेले का बताया जा रहा है, जिसमें हरक सिंह के साथ भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान भी मंच पर नजर आए।

गढ़वाली गीतों पर हरक सिंह रावत जमकर थिरके, इसके बाद हरक सिंह तेजी से नाचते दिखे। दावा है कि हरक सिंह पर देवता अवतरित हुआ। कई बार सार्वजनिक मंचों पर हरक सिंह इस तरह डांस करते देवता अवतरित होने की बात सामने आती रही है। जिसके वीडियो सामने आते रहे हैं। एक बार फिर मुंबई कौथिग में हरक सिंह पर देवता अवतरित होने की बात सामने आई है। जिसके वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। पहाड़ों में जब किसी व्यक्ति पर देवता अवतरित होते हैं तो व्यक्ति को ईश्वरीय शक्ति आने का दावा होता है। हरक सिंह पर इस तरह की शक्ति कई बार आने का दावा होता आ रहा है।