दोस्तो केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा तो सिर्फ शुरुआत थी! उत्तराखंड पेपर लीक की आग अब और भी भड़क गई है। एक मंत्री की कुर्सी भी जाएगी ये वो सवाल है जिसका जवाब उत्तराखंड में मांगा जा रहा है। युवाओं का गुस्सा और कांग्रेस का समर्थन और हल्ला इसल बात की है कि अब राज्य के एक और बड़े चेहरे की क्या विदाई होगी। आखिर कौन है वो दूसरा मंत्री जिसके इस्तीफे की मांग अब सड़कों पर गूंज रही है? बताउँगा आपको पूरी खबर। दोस्तो क्या केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के एक इस्तीफे से उत्तराखंड के युवाओं और विपक्षी पार्टी कांग्रेस का गुस्सा शांत हो जाएगा? ऐसा भी तो नहीं लगता, क्योंकि पेपर लीक कांड में अब एक नया और चौंकाने वाला मोड़ आता उत्तराखंड में दिखाई दे रहा है निशाने पर अब केंद्र नहीं, बल्कि राज्य सरकार का एक और रसूखदार मंत्री है। उस नेता की बात करू उससे पहले आप कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के ये बयान सुनिए क्योंकि ये वो बयान है, जिसके इर्दगिर्द उत्तराखंड की सियासी तस्वीर बुनी जा रही है। उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी (यूटीयू) पेपर लीक मामले को लेकर आज 25 जुलाई शनिवार को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेसी सड़क पर उतरे. पहले सभी कांग्रेस नेता प्रेम नगर से आगे नंदा की चौकी के पास एकत्रित हुए, जहां उन्होंने पैदल मार्च निकालते हुए यूनिवर्सिटी कार्यालय कूच किया।
दोस्तो कांग्रेसियों ने यूनिवर्सिटी कार्यालय के बाहर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। हालांकि इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोंकझोंक भी हुई। इस दौरान कुछ नेता फायर ब्रिगेड की गाड़ी के ऊपर भी चढ़ गए थे। हगामा बढ़ता देख पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए सभी नेताओं को सुद्धोवाला जेल भेजा गया है। इस प्रदर्शन में कांग्रेस पार्टी के चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी मौजूद रहे। उधर दोस्तो कांग्रेस के अलावा उधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर में दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने भी कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ अपने आवाज को बुलंद करते हुए कई मांग रख दी। वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) की सेमेस्टर परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को विश्वविद्यालय के झाझरा परिसर के मुख्य द्वार पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता विश्वविद्यालय पहुंचे और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए गणेश गोदियाल ने आरोप लगाया कि केंद्र और उत्तराखंड की भाजपा सरकारें पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल रही हैं। उन्होंने कहा कि बार-बार भर्ती और शैक्षणिक परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने से युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ गया है और सरकार केवल दावे करने तक सीमित है। दोस्तो, एक इस्तीफा हुआ, आंदोलन रुका नहीं। अब निशाना अगली कुर्सी पर है। पेपर लीक की आग बुझी नहीं है।