गंगोत्री हाईवे पर कूड़ा फेंकता ट्रक?ITBP का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल | Uttarakhand News

Spread the love

उत्तरकाशी के डुंडा बाजार के पास गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के एक ट्रक से कथित तौर पर नदी किनारे खुले में कूड़ा फेंके जाने का वीडियो सामने आया है। आईटीबीपी जवानों ने ट्रक में भरकर मातली कैंप से 10 किलोमीटर दूर डुंडा कस्बे के पास गंगा नदी के किनारे उड़ेल दिया। जब डुंडा व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने जवानों से पूछा कि कूड़ा यहां क्यों डाल रहे हो, तो जवानों ने कोई जवाब नहीं दिया और कूड़ा वाहन से डालते रहे। व्यापार मंडल ने प्रशासन और ITBP के वरिष्ठ अधिकारियों से वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कराने की मांग की है। साथ ही कहा है कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और स्वच्छता अभियान की विश्वसनीयता बनी रहे।