Uttarakhand BJPअध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बिगड़े बोल! | Student Protest | Paper Leak | Uttarakhand News

Spread the love

जी हां दोस्तो नैतिकता की बात या युवाओं का अपमान? धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महेंद्र भट्ट के बिगड़े बोल पर मचा हड़कंप! कैसे इस्तीफे को नैतिकता वाली किताब से निकालकर दे रहे बड़ा क्या लेकिन युवाओं के युवाओं के लिए कह गए अपशब्द। अब कैसे हो रही है किरकिरी बताउंगा आपको पूरी खबर। जी हां, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को ‘राष्ट्र प्रथम’ बताने निकले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट अब खुद विवादों के घेरे में हैं। एक तरफ कांग्रेस और छात्र संगठन सड़कों पर हैं, तो दूसरी तरफ महेंद्र भट्ट के इस बयान ने राज्य के युवाओं के गुस्से को और भड़का दिया है। दोस्तो ये बयान है धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब उत्तराखंड की राजनीति में नया तूफान है! और इस बार निशाने पर हैं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट। दोस्तो उत्तराखंड के युवाओं और छात्र संगठनों का गुस्सा चरम पर है। वजह है— महेंद्र भट्ट का वो विवादित बयान, जिसमें उन्होंने युवाओं और बेरोजगारों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल कर दिया। छात्रों और युवाओं ने अब भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है। युवाओं का साफ़ कहना है कि ‘धर्मेंद्र के बाद अब महेंद्र इस्तीफा दें! युवाओं और बेरोजगारों का अपमान अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं दोस्तो खबर ये भी कि छात्र संगठनों ने महेंद्र भट्ट को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया है। चेतावनी दी गई है कि अगर 48 घंटे के भीतर उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया, तो प्रदेश भर में उनके खिलाफ एक बड़ा और उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।

दोस्तो युवाओं का आरोप है कि महेंद्र भट्ट पहले भी कई बार ऐसी अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर चुके हैं, लेकिन इस बार युवाओं के सब्र का बांध टूट चुका है। उत्तराखंड में एक और बड़ा सियासी घमासान देखने को मिल रहा है। दोस्तो कांग्रेस भी अब बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के इस्तीफे की मांग कर रही है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का बयान आया है। उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा यह छात्र हित में लिया गया कठिन फैसला है. उन्होंने कहा मोदी सरकार जनभावनाओं का सम्मान करती है, लेकिन बयान पर घमासान मचा तो भट्ट की सफाई आने में देर लगी देखिए क्या कहा सफाई में मेरे द्वारा सारो बोला गया हैं विपक्षी इसे सालो के रूप मे प्रचारित कर रहें हैं बोले प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से संबंधित मेरे बयान को गलत अर्थों में उच्चारित किया जा रहा है। बयान में स्पष्ट सुना जा सकता है, “जिनको सारों को आंदोलन से लेना देना नहीं है, लेकिन बहुत दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है कि उसे आपत्तिजनक शब्दावली के रूप में प्रचारित किया जा रहा है। तो दोस्तों, एक तरफ जहां बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट अपने बयान पर सफाई देते हुए इसे ‘सारों’ शब्द का प्रयोग बता रहे हैं और विपक्ष पर भ्रामक प्रचार का आरोप लगा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस और छात्र संगठन इस सफाई को मानने को तैयार नहीं हैं।युवाओं का गुस्सा सातवें आसमान पर है और 48 घंटे का अल्टीमेटम टिक-टिक कर आगे बढ़ रहा है!अब बड़ा सवाल यह है कि क्या महेंद्र भट्ट की इस सफाई से युवाओं का आक्रोश शांत होगा? या फिर उत्तराखंड की राजनीति में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शुरू हुआ यह घमासान और विकराल रूप लेगा?