उत्तराखंड में अवैध मदरसों को सील करने की कारवाई का अभियान तेज हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन प्रशासन द्वारा अभी तक राज्य में कुल 140 से ज्यादा अवैध मदरसे सील किए जा चुके हैं। Action On Madrasas In Uttarakhand यह सभी मदरसे बिना पंजीकरण के चोरी छुपे चलाए जा रहे हैं। राज्य सरकार की इस कार्रवाई पर कांग्रेस लगातार सवाल उठाती आ रही है। जिसको लेकर मुख्यमंत्री धामी का बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री ने अवैध रूप से संचालित हो रहे मदरसों पर हो रही सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया है मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेता केवल सुर्खियां बटोरने और अखबारों में छपने के लिए बयान देते हैं जबकि उन्हें उत्तराखंड के मूल स्वरूप को बचाने की मुहिम में सरकार का साथ देना चाहिए।
उत्तराखंड वफ्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा कि सीएम का स्पष्ट कहना है कि सही को छेड़ेंगे नहीं और गलत को छोड़ेंगे नहीं। शादाब शम्स ने कहा कि जो बिना पंजीकरण के मदरसे चल रहे हैं उन पर कार्रवाई की जा रही है जो की सही है। शादाब शम्स ने मुख्यमंत्री की कार्रवाई का स्वागत किया। और साथ ही मॉर्डन मदरसे बनाने की बात कही। सरकार द्वारा अवैध मदरसों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। किसी वैध मदरसे को छेड़ा नहीं जा रहा है। जो बच्चे इन मदरसों में पढ़ रहे हैं, उन्हें अच्छी शिक्षा मिले। उनका भविष्य बेहतर हो, इसके लिए मॉर्डन मदरसे खोले गए हैं। हमारा यही विजन है कि उत्तराखंड में जितने मदरसे हों, वो मॉर्डन मदरसे की तर्ज पर हों। उनको भी अच्छे माहौल में पढाया जाए। ये बच्चे भी बड़े होकर डॉक्टर, इंजीनियर बनें।