दिल्ली के मालवीय नगर में हुए भीषण अग्निकांड पर उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने दुख जताया है। उन्होंने इस मामले में उत्तराखंड के निवासी केशव नेगी पर कार्यवाही की निंदा की है। वहीँ उनका कहना है कि इस मामले में केशव नेगी को बलि का बकरा बनाया जा रहा है। गोदियाल का कहना है कि आग बुझाना फायर ब्रिगेड और संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है, किसी निजी व्यक्ति की नहीं। कांग्रेस अध्यक्ष ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और असली दोषियों पर कार्रवाई हो। वहीं बीजेपी सांसदों के डी जी पी दिल्ली से बात करने पर भी कांग्रेस अध्यक्ष ने कड़ा एतराज जताया है. अध्यक्ष का कहना है कि सवाल पूछने का काम विपक्ष का है, सांसदों का काम समाधान करना है. ऐसे में सभी को इस पूरे मामले में समाधान का रास्ता निकालना चाहिए।