दून में रातभर पुलिस का पहरा!हुड़दंगियों पर अब किसकी बारी? | Uttarakhand News

Spread the love

राजधानी में रात के समय सड़कों पर हुड़दंग मचाने वालों और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने एक बड़ा अभियान चलाया है। Doon Police Operation Night Strike वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून, प्रमेंद्र डोबाल के सख्त निर्देशों पर पूरे जिले के शहरी और ग्रामीण थाना क्षेत्रों में “ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक” के तहत सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने देर रात तक चले इस अभियान के दौरान सड़कों पर उतरकर व्यापक चेकिंग की। पुलिस का मुख्य फोकस शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों, काली फिल्म का इस्तेमाल करने वालों और शिक्षण संस्थानों व हॉस्टलों के आसपास माहौल खराब करने वाले तत्वों पर था। इस दौरान पुलिस टीमों ने कुल 700 से अधिक वाहनों की सघन तलाशी ली और 900 से ज्यादा संदिग्ध लोगों से पूछताछ की।

अभियान की मुख्य कार्रवाई और आंकड़े:

21 शराबी चालक गिरफ्तार: चेकिंग के दौरान शराब के नशे में गाड़ी चलाकर दूसरों की जान जोखिम में डालने वाले 21 चालकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

55 गाड़ियां सीज: ड्रिंक एंड ड्राइव और गाड़ियों पर अवैध रूप से काली फिल्म लगाने जैसी गंभीर लापरवाही पर पुलिस ने कुल 55 वाहनों को सीज कर दिया।

यातायात नियमों पर जुर्माना: नियम तोड़ने वाले 53 चालकों के चालान काटकर मौके पर ₹32,500 का जुर्माना वसूला गया।

पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई: देर रात सड़कों पर हुड़दंग और शांति भंग करने वाले 84 लोगों के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई, जिससे ₹21,750 का जुर्माना इकट्ठा हुआ।

57 संदिग्ध हिरासत में: रात के समय बिना किसी ठोस वजह के सड़कों पर घूम रहे 57 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया और जरूरी पूछताछ व सत्यापन के लिए उन्हें थाने लाया गया।

47 कोर्ट चालान: नियमों की गंभीर अनदेखी करने वाले 47 वाहन चालकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उनके कोर्ट चालान किए गए।