Magh Purnima 2024: माघ पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गंगा में डुबकी लगाकर  कमाया पुण्य

माघ पूर्णिमा पर हरिद्वार में आज गंगा स्नान के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे हैं। सुबह से ही हरिद्वार के सभी घाटों पर लोग आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।

Share

हिंदू धर्म में माघ महीने में आने वाली पूर्णिमा तिथि को माघ पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने से विशेष फल, मोक्ष और पुण्य की प्राप्ति होती है। Ganga Bath On Magh Purnima धर्मनगरी हरिद्वार में आज गंगा स्नान के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे हैं। सुबह से ही हरिद्वार के सभी घाटों पर लोग आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। माघ पूर्णिमा के अवसर पर स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ ही दूसरे जिलों व पड़ोसी राज्यों से श्रद्धालुओं का सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गया था। ऐसी मान्यता है कि माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। पितरों का आशीर्वाद भी मिलता है और मन की इच्छा भी पूर्ण होती है। हरकी पैड़ी समेत अन्य गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया और इसके बाद ब्राह्मणों को उचित दान-दक्षिणा दी। इसके साथ ही मंदिरों में जाकर भगवान के दर्शन किया।

माघ पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में गंगा और दान करने खास महत्व है। मान्यता है कि इस अवसर पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी गंगाजल में निवास करते हैं। यही वजह है कि माघ पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही माघ पूर्णिमा के दिन चंद्र देव और धन की देवी मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा और व्रत करने का विधान है। इसलिए माघ पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान किया जाता है। इसके अलावा माघ पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान के बाद कुछ विशेष चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि इस दिन श्रद्धा अनुसार कपड़े, भोजन और गेहूं का दान करने से भगवान विष्णु जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और धन का लाभ मिलता है।