किसान आंदोलन: ऊधमसिंह नगर की जसपुर मंडी में किसान महापंचायत आज, राकेश टिकैत करेंगे संबोधित

Spread the love

कृषि उत्पादन मंडी समिति प्रांगण में आयोजित किसान महापंचायत में राकेश टिकैत के पुत्र चरणजीत टिकैत, जगतार सिंह बाजबा, जितेंद्र जीतू आदि किसान नेता पहुंच चुके हैं। महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत आएंगे। भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने महापंचायत की तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं सैकड़ों किसान भी महापंचायत में पहुंच चुके हैं।

डेढ़ सौ स्वयंसेवक तैयार
भारतीय किसान यूनियन युवा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरजीत ढिल्लो ने बताया कि महापंचायत की व्यवस्था बनाए रखने के लिए डेढ़ सौ स्वयंसेवक तैयार किए गए हैं। ये स्वयंसेवक लंगर, महापंचायत और ट्रैफिक व्यवस्था में सहयोग करेंगे। मंच पर लगभग 100 किसान नेता बैठेंगे। गायक भी आएंगे। महापंचायत में यूपी के कई जिलों और उत्तराखंड प्रदेश के सभी जिलों के किसान प्रतिभाग करेंगे।

जनीतिक दल को मंच साझा नहीं करने देंगे
महापंचायत से पूर्व भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक महेंद्र सिंह टिकैत के जन्मदिन पर हवन यज्ञ किया गया। उन्होंने बताया कि किसी भी राजनीतिक दल को मंच साझा नहीं करने देंगे। किसान नेताओं का उद्बोधन सुनने के लिए नगर में सुभाष चौक तक लाउडस्पीकर लगाए गए हैं। वहां प्रेम सहोता, शीतल सिंह बड़बाल, देवेंद्र सिंह, सुखबीर सहोता, सुखबीर भुल्लर, मनजिंदर सिंह, जगबीर सिंह, अमनप्रीत सिंह आदि थे