Dehradun देर तक खुले चर्चित बार में हंगामा क्यों बरपा? | Romiolane Bar | Police | Uttarakhand News

Spread the love

दोस्तो देहरादून में अंधेरी रात में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक चर्चित बार में अचानक छापेमारी हुई और माहौल पूरी तरह बदल गया जिस टीम ने छापा मारा उसी पुलिस के बड़े अधिकारी पर अब संरक्षण के गंभीर आरोप क्यों लग रहे हैं? आखिर देर रात तक कैसे खुला था ये बार। कौन है वो पुलिस का अधिकारी जो रात अंधेरे में ना सिर्फ बार में मौजूद था बल्कि कहा तो ये भी जा रहा है कि अफसर ने जमकर अफसर शाही भी दिखाई। दोस्तो बार की दहलीज तक हौसलों का कारवाँ था, दर खुला, तो ‘इम्तिहान’ सामने खड़ा था ‘जुगाड़’ से देर रात तक खुले बार में ‘टकरा’ गए दो जिम्मेदार ! जी हां दोस्तो दून का एक चर्चित बार एक बार फिर सुर्खियों में है यूं तो दोस्तो ब्रिगेडियर (रि.)एम के जोशी की गोली लगने से हुई मौत के बाद पुलिस प्रशासन ने तय अवधि से ज्यादा देर तक चलने वाले कई बार/रेस्टोरेंट पर कड़ी कार्रवाई की। देर रात तक चेकिंग अभियान चलाकर हंगामा करने वालों की धर पकड़ भी की। इसके बाद भी एक चर्चित बार तय अवधि से ज्यादा देर तक खुला पाया गयाॉ, वैसे दोस्तो बात शनिवार की देर रात की है। दोस्तो पुलिस को सूचना मिली की एक बार के नीचे कुछ शौकीन लोग आपस में उलझ रहे हैं। सूचना मिलते ही एक जिम्मेदार पुलिस अफसर ने बार में छापा मारा। और तय अवधि से ज्यादा खुले बार को देख आवश्यक कार्रवाई की चेतावनी दी। यह घटना देर रात12 बजे के बाद की है।

दोस्तो इस घटना में एकाएक नाटकीय मोड़ आता है इसी बार/रेस्टोरेंट में एक बड़े जिम्मेदार अधिकारी भी मौजूद थे। रात गहरा चुकी थी, हवाओं में सुरूर की मस्ती घुली हुई थी बार संचालक घबराए हुए थे, लेकिन इसी बीच, छापामारी कर रहे अधिकारी की ‘मुठभेड़’ अपने आलाधिकारी से हो गयी। आलाधिकारी ने मातहत को ढंग से गियर में ले लिया तेज स्वरों में ये बाते भी सार्वजनिक हो गयी कि जब वो यहां मौजूद थे तो कार्रवाई क्यों की गयी। अब घड़ी की सुईयां रात के 1 बजे को पार कर चुकी थी। दोस्तो फिजां में रौब,गर्मी और तल्खी का कॉकटेल घुल गया मातहत अधिकारी यस सर यस सर कहते हुए सार्वजनिक तौर पर गुस्सा झेलता रहा। दोस्तो मामले ने तूल पकड़ा तो शहर के कानून व्यवस्था के मुख्य जिम्मेदार अफसर भी पूरे लाव लश्कर के साथ चर्चित बार में पहुंच गए। नियमों के उल्लंघन के आरोप में कुछ शौकीन हिरासत में ले लिए गए। बार संचालक को तय समय से पहले ही बार बन्द करने की चेतावनी दी गयी मै नहीं लोग कहने लगे हैं ये हो क्या रहा है। दोस्तो मतलब ये कि अन्य बार निर्धारित समय पर खुलेंगे और बन्द होंगे लेकिन अक्सर सुर्खियों में रहने वाला यह चर्चित बार समय से पहले ही बन्द कर दिया जाएगा। बहरहाल, आला अफसर की खुलेआम मातहत अफसर की हड़कायी गर्मी में गर्म बहस का मुद्दा बन गयी है, क्योंकि दोस्तो , राजपुर रोड स्थित इस बार में बड़े बड़े लोगों का आना जाना लगा रहता है और बार संचालक की भी यही कोशिश रहती है कि बड़े अधिकारी देर तक स्वाद लेते रहें। ताकि कोई मातहत कार्रवाई के लिए बार की सीढ़ियां चढ़ने से पहले सौ बार सोचे।

बहरहाल, रात को पकड़े गए शौकीन बाद में छोड़ दिये गए। कुछ जुर्माना भी थोपा गया। शायद इस सनसनीखेज मामले की पुष्टि भी जिम्मेदार ने की है। एक ही विभाग के आला व मातहत अधिकारी के ‘बार एक्शन’ को लेकर चढ़ा पारा अब शांत हो गया है। लेकिन बार के तय अवधि से देर तक खोलने के इस ‘बेजोड़ जुगाड़’ की कहानी तो समय समय बांची जाती रहेगी, लेकिन दोस्तो यहां तक पहुंचते वो खबर आ ही गई क्या आएगा ऊंट पहाड़ के नीचे देहरादून के रोमियो लेन बार प्रकरण पर पुलिस मुख्यालय सख्त, 24 घंटे में रिपोर्ट तलब.राजपुर स्थित रोमियो लेन बार में हुए प्रकरण को लेकर पुलिस मुख्यालय ने कड़ा रुख अपनाया है। विभिन्न मीडिया माध्यमों में प्रकाशित खबरों का संज्ञान लेते हुए मामले को गंभीरता से लिया गया है। इस क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) डॉ. वी. मुरुगेशन ने पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून प्रमेंद्र डोबाल को पूरे घटनाक्रम पर स्पष्ट, विस्तृत और तथ्यात्मक आख्या 24 घंटे के भीतर पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।पुलिस मुख्यालय द्वारा इस मामले में सख्ती दिखाते हुए जवाबदेही तय करने की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी गई है।