सुबह-सुबह उत्तराखंड के मौसम को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे को बेहद अहम बताते हुए कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है। आखिर किन जिलों में भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है? कहां भूस्खलन और तेज बहाव लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है? और किन इलाकों के लोगों को सबसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है? अगर आप भी उत्तराखंड में रहते हैं या यात्रा की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। आइए जानते हैं मौसम विभाग की ताज़ा चेतावनी और अगले 24 घंटों का पूरा अपडेट। दोस्तो उत्तराखंड में लंबे समय के बाद मौसम फिर से करवट लेता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसके चलते बीते रविवार को प्रदेश के कुछ-कुछ इलाकों में भारी बारिश व आकाशीय बिजली देखने को मिली। बारिश के कारण मौसम सुहावना होता हुआ दिखाई दे रहा है जबकि लोगों को गर्मी के थपेड़ों से राहत मिलती नजर आ रही है। अगले कुछ दिनों की अगर बात करें तो प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में कहीं कहीं जमकर बारिश देखने को मिल सकती है जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है..मौसम विभाग की मानें तो जहां 29 जून को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बारिश का तीव्र से अति तीव्र दौर जारी रहने वाला है जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया। वहीं दोस्तो, 30 जून को पिथौरागढ़ नैनीताल ,बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है जबकि अन्य जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व बारिश का तीव्र से अति तीव्र दौर देखने को मिल सकता है जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इसी के साथ झोंकेदार हवाएं भी 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का अनुमान है। जबकि हरिद्वार उधम सिंह नगर जिले में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली देखने को मिलेगी। 1 जुलाई को नैनीताल, चंपावत, देहरादून पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर जिले में कहीं कहीं भारी बारिश का अनुमान है जबकि हरिद्वार उधम सिंह नगर जिले में समेत सभी जनपदों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश का तीव्र से अति तीव्र दौर व झोंकेदार हवाएं 30 -40 किमी प्रति घंटा चलने की संभावना है जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 2 जुलाई को नैनीताल देहरादून ,टिहरी ,पौड़ी चमोली ,बागेश्वर जिले में भी बारिश की संभावना बरकरार है जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट रखा गया है। जबकि हरिद्वार, उधम सिंह नगर जिले में कहीं कहीं आकाशीय बिजली चमकने का अंदेशा जताया गया है। आगामी 3-4 जुलाई को भी अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ होने की संभावना है जिसके लिए येलो अलर्ट रखा गया है। अगले 48 घंटे में मानसून उत्तराखंड में दस्तक देने की तैयारी में है, जिसका खासा असर भी देखने को मिलेगा। मानसून को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 01 और 02 जुलाई के लिए कुछ जनपदों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके बाद प्रदेश भर में येलो अलर्ट रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ सी एस तोमर का कहना है कि केंद्र लगातार मौसम की गतिविधियों पर नज़र बनाये हुए है, उसी को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट यहाँ पर जारी किया गया है। फिलहाल मौसम विभाग की चेतावनी को हल्के में लेने की जरूरत नहीं है। अगले 48 घंटों में उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के साथ कई जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली, तेज हवाओं और भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है। खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोग और यात्रा पर निकलने वाले श्रद्धालु व पर्यटक अतिरिक्त सतर्कता बरतें। अगर आपकी यात्रा चारधाम, कुमाऊं या गढ़वाल के पर्वतीय इलाकों की है, तो घर से निकलने से पहले मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन की ताज़ा एडवाइजरी जरूर देख लें। बारिश के दौरान नदी-नालों के किनारे जाने से बचें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।फिलहाल हमारी सलाह यही है—सुरक्षित रहें, सतर्क रहें और मौसम विभाग के अलर्ट को गंभीरता से लें। मौसम से जुड़ी हर बड़ी अपडेट और उत्तराखंड की हर अहम खबर के लिए जुड़े रहिए उत्तराखंड न्यूज़ के साथ।