कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने रविवार को चंपावत से कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा का शुभारंभ करते हुए चुनावी शंखनाद शुरू कर दिया है। यात्रा शुरू करने से पहले उन्होंने गोल्ज्यू मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद कांग्रेस कार्यालय में आयोजित परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया। गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना होगा। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि चंपावत विधानसभा सीट का प्रदेश की राजनीति में विशेष महत्व रहा है और जब-जब यहां कांग्रेस को जीत मिली है, तब-तब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है। प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि शारदा कॉरिडोर और चल्थी क्षेत्र में अवैध खनन धड़ल्ले से हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में ही खनन को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं, लेकिन सरकार प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शारदा कॉरिडोर के निर्माण कार्यों के ठेके बाहरी कंपनियों को दिए गए, जबकि स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता मिलनी चाहिए थी। उनका कहना था कि सरकार चाहती तो इस परियोजना के माध्यम से क्षेत्र के हजारों युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा सकता था।उन्होंने कहा की सीएम धामी ने चंपावत को स्विट्जरलैंड बना दूंगा, इसलिए आज वह देखने आए है की चंपावत को सीएम धामी कितना स्विट्जरलैंड बनाया है। इस अवसर पर उन्होंने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players