अयोध्या रामलला के दर्शन करने 2 फरवरी को नहीं जाएगी धामी कैबिनेट, प्लान में हुआ चेंज

अयोध्या राम मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ होने के चलते धामी मंत्रिमंडल के अयोध्या जाने के प्लान को बदला गया है। अब धामी मंत्रिमंडल के सदस्य 10 फरवरी के बाद अयोध्या रामलला के दर्शन करने जा सकते हैं।

Share

22 जनवरी को राम नगरी अयोध्या में हुए भगवान राम की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद देश भर से नेताओं का रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाने का सिलसिला जारी है। Ram temple darshan इसी क्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत सभी कैबिनेट मंत्रियों का 2 फरवरी को अयोध्या जाने का प्लान बना था। अयोध्या राम मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ होने के चलते धामी मंत्रिमंडल के अयोध्या जाने के प्लान को बदला गया है। अब धामी मंत्रिमंडल के सदस्य 10 फरवरी के बाद अयोध्या रामलला के दर्शन करने जा सकते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अयोध्या राम मंदिर में भगवान राम के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। लिहाजा ऐसे समय में अगर उत्तराखंड कैबिनेट के सदस्य वहां जाएंगे तो व्यवस्था बनाने में थोड़ी दिक्कत हो जायेगी। जिसके चलते सरकार ने तय किया है कि 10 फरवरी के बाद अयोध्या रामलला के दर्शन करने का प्लान बनायेंगे। बता दें कि धामी कैबिनेट ही नहीं बल्कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का अयोध्या दौरा भी स्थगित हुआ है।