अंकिता केस के 4 साल… फिर उठे सवाल! कांग्रेस का बड़ा आरोप—अपनों को बचा रही सरकार! | Uttarakhand News

Spread the love

उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की चौथी बरसी पर सूबे की सियासत एक बार फिर पूरी तरह गरमा गई है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने राज्य की भाजपा सरकार पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पौड़ी गढ़वाल स्थित विवादित वनंतरा रिजॉर्ट की तरफ भारी विरोध मार्च निकाला, जहां पुलिस के साथ उनकी तीखी झड़प भी हुई। कांग्रेस नेताओं का सीधा आरोप है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इस साल की शुरुआत में CBI जांच की सिफारिश किए जाने के बावजूद, इस केस से जुड़े कथित ‘VIP’ के नाम को जानबूझकर छिपाया जा रहा है और सरकार “अपनों” को बचाने की पुरजोर कोशिश कर रही है। कांग्रेस ने मांग है कि सरकार और जांच एजेंसी इस मामले में जनता के सामने स्पष्ट जानकारी रखें, कि जांच कहां तक पहुंची और अब तक क्या कार्रवाई हुई है। अंकिता सिर्फ एक परिवार की बेटी नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड की बेटी थी। मांग है कि मामले की जांच में सामने आए तथ्यों को पारदर्शिता के साथ सार्वजनिक किया जाए, दोषियों पर प्रभावी कार्रवाई हो और अंकिता के परिवार को पूर्ण न्याय मिले।