उत्तराखंड में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सख्त हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ कहा कि उत्तराखंड में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। सीएम धामी ने कहा कि अपराधी या तो उत्तराखंड से भाग रहे हैं या पकड़े जा रहे हैं, और पकड़े गए अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में भेष बदलकर छिपे अपराधियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन कालनेमि’ चलाया गया था, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने दोहराया कि सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड को भय मुक्त और अपराध मुक्त बनाना है।