ऋषिकेश के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र स्थित खारास्रोत पार्किंग में देर रात शराब पीने को रोकने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच हंगामा हो गया। आरोप हैं दिल्ली के युवकों ने स्थानीय लोगों पर जमकर लात घुसे बजाए। मारपीट के बाद आरोपी ब्लैक रंग की थार गाड़ी से तपोवन की ओर फरार हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से वाहन को तपोवन तिराहे के आगे रोक लिया गया, जहां दो आरोपियों को भीड़ ने पकड़ रखा था। मेडिकल परीक्षण में तुषार मिश्रा, रतनेश, मनीष सिंह, आशीष, विक्की और काजल के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने सभी छह लोगों को पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हिरासत में लिया।