Earthquake in Uttarakhand: देवभूमि उत्तराखंड में आज सुबह एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक (earthquake in uttarkashi) उत्तरकाशी में गुरुवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.2 रही। ये झटके भले ही हल्के रहे लेकिन इससे स्थानीय लोग दहशत में आ गए हैं। अच्छी बात यह है कि भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आया है। बता दें कि दो दिन पहले मंगलवार दोपहर को दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिल्ली एनसीआर के साथ-साथ पूरे उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। 2.30 बजे से तीन बजे के बीच दो बार भूकंप आया है। राजधानी देहरादून समेत, श्रीनगर, उत्तरकाशी, टिहरी व पूरे कुमाऊं मंडल में भूकंप आया। इस दौरान करीब पांच सेकंड तक धरती हिलती रही। भारत में कई राज्य ऐसे हैं जो भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील माने जाते हैं। उसमें से एक उत्तराखंड भी है। राज्य जोन पांच की श्रेणी में आता है। राज्य का उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, कुमाऊं का कपकोट, चमोली और मुनस्यारी क्षेत्र बहुत ज्यादा संवेदनशील है। इस सभी क्षेत्रों में भी उत्तरकाशी भूकंप के दृष्टिकोण से सबसे ज्यादा संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players