उत्तराखंड में भूकंप से लगातार धरती डोल रही है। जिससे लोगों में खौफ का माहौल है। आज सुबह एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। Earthquake in Uttarkashi district उत्तरकाशी जिले में शुक्रवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान लोग डर से घरों के बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि पहले सुबह करीब 7 बजकर 42 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए। भूकंप के कारण वरुणावत पर्वत के भूस्खलन जोन से मलबा और पत्थर गिरे। इसके बाद दोबारा 8 बजकर 20 मिनट पर फिर झटके महसूस हुए। भूकंप के झटके के दौरान वरुणावत पर्वत के भूस्खलन जोन से भी पत्थर गिरने लगे। आपको बता दें कि वरुणावत पर्वत से कई बार भूस्खलन हो चुका है। हालांकि अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। शुक्रवार को भूकंप का झटका इतना तेज था कि रोजमर्रा के कामों में लगे लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players