हरिद्वार जिले की ज्वालापुर विधानसभा सीट से पूर्व विधायक और भाजपा नेता सुरेश राठौर की दूसरी शादी विवादों में आ गई है। राठौर ने हाल ही में सहारनपुर निवासी अभिनेत्री उर्मिला सनावर से प्रेम विवाह करने की सार्वजनिक रूप से घोषणा की। Suresh Rathore Urmila Marriage Case उन्होंने इसी 15 जून को सहारनपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वह उर्मिला सनावर को अपनी पत्नी मानते हैं। वीडियो में महिला उनको पति के रूप में संबोधित कर रही थीं। प्रेस कांफ्रेंस में महिला द्वारा उनकी शादी की घोषणा भी की गई थी। अब इस संबंध में उत्तराखंड भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को एक कारण बताओ नोटिस भी भेजा है। पार्टी ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर के पूरे मामले को पार्टी की सभी धूमिल करने वाला बताया है। पार्टी ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को दिए गए नोटिस में कहा है कि लंबे समय से उनके आचरण को लेकर मीडिया और सोशल मीडिया में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। उनके सामाजिक आचरण के कारण पार्टी की छवि धूमिल हो रही है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players