पेट्रोल पंप पर मारपीट, कार में तोड़फोड़!CCTV में कैद पूरा बवाल, | Uttarakhand News

Spread the love

देहरादून के बसंत विहार थाना क्षेत्र में बल्लूपुर चौक स्थित पेट्रोल पंप पर गाड़ी हटाने के विवाद में युवकों ने एक व्यक्ति, नवीन भाटिया, पर लाठी, रॉड और चाकू से बेरहमी से हमला कर दिया। हमलावरों ने पीड़ित की कार में भी तोड़फोड़ की, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई।यह पूरी गुंडागर्दी वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि वीडियो फुटेज से आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।