हरिद्वार में PWD की टीम पर हमला, अभिलेख छीने, अतिक्रमण चिन्हित करने गई थी टीम | Uttarakhand News

Spread the love

हरिद्वार में कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के बीच सोमवार को NH-58 पर स्थित इंदिरा बस्ती में PWD टीम पर स्थानीय लोगों ने अतिक्रमण चिन्हित करने के दौरान हमला कर दिया। अफवाह के कारण भड़की भीड़ ने टीम के साथ मारपीट की और सरकारी दस्तावेज छीन लिए, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इस हिंसक झड़प में PWD के सहायक अभियंता और महिला कर्मी सहित चार लोग घायल हुए हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद कनखल थाना पुलिस सरकारी कार्य में बाधा और मारपीट की धाराओं के तहत जांच कर रही है।